Himachal Se: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से करोड़ रुपये से भरा बरामद किया है. थाने में मशीनों से इन नोटों कर आयकर विभाग को सौंप दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि एक कार में नंबर प्लेट थी, जबकि दूसरी कार बिना नंबर प्लेट की थी. दो व्यापारी कार से कहीं जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका. इस दौरान कारों की तलाशी लेने पर हर कोई सकते में आ गया.

2 फॉर्च्यूनर में भरे मिले नोटों के बैग… कैश इतना कि बैंक से मंगानी पड़ी मशीन, थाने में चल रही गिनती​
2 फॉर्च्यूनर में भरे मिले नोटों के बैग… कैश इतना कि बैंक से मंगानी पड़ी मशीन, थाने में चल रही गिनती​

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना पुलिस शुक्रवार को रूटीन चैकिंग अभियान चल रहा था. इस दौरान पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर को एक साथ आते हुए देखा. कार रुकवाकर जब पुलिस ने उनकी तलाशी तो अंदर से पुलिस को तीन बैग नोटों से भरे हुए मिले. पुलिस तुरंत बैगों को कब्जे में लेकर कार सवार लोगों के साथ थाने ले आई. नोटों से बैग मिलने की जानकारी नगर मजिस्ट्रेट और आयकर विभाग को दी गई.

2 कार से मिले नोटों से भरे बैग

इसके बाद तुरंत बैंक से नोट गिनने की मशीने मंगाई गई और बैग में मिले नोटों को थाने में गिनने शुरू किया गया. करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद जब्त नोटों गिनती पूरी की गई, जो कि करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, एक फॉर्च्यूनर ट्रांसपोर्ट कंपनी मिर्जापुर के नाम पर पंजीकृत है, जबकि दूसरी बिना प्लेट की थी. जांच में पता चला कि ये गाड़ी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के निवासी भारत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही.

‘बिजनेस का पैसा है…’

अभिनीत बंसल और भारत सिंह नाम के व्यापारी वाराणसी से आए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें करोड़ों की नकदी के साथ पकड़ लिया. व्यापारी भारत सिंह और अभिनीत बंसल ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं. यह पैसा बिजनेस संबंधित है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. करोड़ों रुपए मिलने की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद थाने के बाहर लोगों का भारी जमावड़ा पहुंच गया. पुलिस ने तुरंत थाने के बाहर से लोगों की भीड़ हटाई.

फिलहाल, करोड़ों रुपए को जब्त कर लिया है. पैसों से संबंधित सबूत जमा करने के बाद ही पैसा व्यपारियों को लौटाया जाएगा. इस पूरे मामले आयकर विभाग को सौंपी गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयारी की जाएगी. इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.