Himachal Se: Rishabh Pant Quits LSG Captaincy: आईपीएल 2026 अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। सीजन खत्म होने से पहले ही अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 2025 सीजन से पहले उनको यह जिम्मेदारी दी गई थी। ऋषभ पंत को हाल में ही भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से भी हटाया गया है।

Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants May 29, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक साबित हुआ, जिसके बाद टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि ऋषभ पंत ने खुद टीम मैनेजमेंट से कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया। अब पंत तत्काल प्रभाव से कप्तान पद से हट चुके हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाइंट्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। टीम पूरे सीजन में संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी और प्लेऑफ की दौड़ में भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। ऐसे में लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच पंत का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी सीजन में टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।
खबर अपडेट की जा रही है…



