Himachal Se: Nandini Sharma T20I Debut: नंदिनी शर्मा ने अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले खेली जा रही इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 38 रन से हराकर जोरदार शुरुआत की।

IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराने महारिकॉर्ड बराबरी की​
IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराने महारिकॉर्ड बराबरी की​

नंदिनी ने अपने चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। खास बात यह रही कि वह मैच में भारत की सबसे सफल गेंदबाज भी रहीं। डेब्यू मैच में इस तरह का प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद खास माना जाता है और नंदिनी ने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया।

6 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

नंदिनी शर्मा ने अपने इस प्रदर्शन के साथ एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में तीन विकेट लेने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले यह कारनामा साल 2010 में सोनिया दबीर ने इंग्लैंड के खिलाफ ही किया था। अगर सभी भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो नंदिनी अब डेब्यू मैच में तीन विकेट लेने वाली सातवीं खिलाड़ी बन चुकी हैं। ऐसे में उनके लिए यह मुकाबला लंबे समय तक यादगार रहने वाला है।

Talk about a dream debut ⭐

What a start to Nandni Sharma’s international career 💙

Scorecard ▶️ https://t.co/TfetjAsf3e#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/qDSA2AFCEM

— BCCI Women May 28, 2026

इस मुकाबले में नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम का हिस्सा नहीं थीं, जिसके चलते कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना ने संभाली। मैच खत्म होने के बाद मंधाना ने नंदिनी शर्मा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नंदिनी ने दबाव के बीच शानदार गेंदबाजी की और शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मंधाना ने यह भी बताया कि उन्होंने नंदिनी को महिला प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा था और उन्हें भरोसा था कि वह बड़े स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बड़ी जीत

ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम की यह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले भारत ने 2025 में इंग्लैंड को 97 रन से हराया था।

चेम्सफोर्ड के मैदान पर का रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है। यहां उसने अब तक कई मुकाबले जीते हैं, लेकिन भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहली बार उसे हराने में सफलता हासिल की। इस जीत ने आगामी विश्व कप से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।