Himachal Se: fridge ki rubber kaise saaf karen: फ्रिज की रोजाना सफाई करना संभव नहीं है। ऐसे में धीरेधीरे फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर में काली गंदगी जम जाती है। लंबे समय तक फूड पार्टिकल्स और धूल को साफ न करने से यह गंदगी वहां चिपक जाती है। कई बार यह चिपचिपी और इतनी ज्यादा जिद्दी होती है कि इसे सिर्फ कपड़े से पोंछकर साफ करना संभव नहीं होता है। ऐसे में फ्रिज की Rubber Lining में जमी काली मैल को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे बिना नुकसान के आप रबर को साफ कर पाएंगे।

फ्रिज के दरवाजे का रबर हो गया है गंदा? बिना नुकसान ऐसे करें सफाई​
फ्रिज के दरवाजे का रबर हो गया है गंदा? बिना नुकसान ऐसे करें सफाई​

बेकिंग सोडा और गुनगुना पानी

फ्रिज की रबर को साफ करने के लिए आप एक कटोरी गुनगुने पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद पुराने टूथब्रश या कॉटन कपड़े को इसमें डुबोएं। फिर रबर की सिलवटों और किनारों को धीरेधीरे साफ करें। इसे बाद में सूखे कपड़े से पोंछ दें।

सफेद सिरका

आपको बराबर मात्रा में सिरका और पानी लेना है, फिर इन्हें मिलाएं। इसके बाद स्प्रे बोतल में भर लें। रबर पर स्प्रे करके 5 मिनट छोड़ दें। अब आपको करना यह है कि कपड़े या ब्रश से साफ करें। इससे फंगस और चिपचिपी गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है।

नींबू और नमक का तरीका

सबसे पहले आधा नींबू लें और उस पर थोड़ा नमक लगाएं। फिर रबर पर हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद ध्यान से साफ कपड़े से पोंछ दें। इससे बदबू कम हो सकती है।

लिक्विड साबुन और टूथब्रश

जी हां इन दोनों चीजों से भी आप पुराने फ्रिज की रबर को चमका सकते हैं। अगर रबर ज्यादा गंदा नहीं है, तो हल्के लिक्विड साबुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सबसे पहले आपको करना यह है कि साबुन को पानी में मिलाएं। फिर सॉफ्ट टूथब्रश से धीरेधीरे सफाई करें। इसके बाद आखिर में सूखा कपड़ा जरूर इस्तेमाल करें।