Himachal Se: कई बार जल्दबाजी में दाल बनाते समय उसमें जरूरत से ज्यादा पानी पड़ जाता है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ सकते हैं। पतली दाल न सिर्फ खाने में फीकी लगती है, बल्कि रोटी और चावल के साथ भी उतनी अच्छी नहीं लगती। हालांकि, अगर आपकी दाल भी पानी जैसी पतली हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन टिप्स और घरेलू उपायों की मदद से आप दाल को आसानी से गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट बना सकते हैं। आइए जानते हैं पतली दाल को परफेक्ट कंसिस्टेंसी देने के आसान तरीके।

दाल में पड़ गया है ज्यादा पानी, तो इन उपायों की मदद से पाएं परफेक्ट गाढ़ी कंसिस्टेंसी​
दाल में पड़ गया है ज्यादा पानी, तो इन उपायों की मदद से पाएं परफेक्ट गाढ़ी कंसिस्टेंसी​

दाल को गाढ़ा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स:

  • भुना हुआ बेसन या सत्तू: दाल को गाढ़ा बनाने के लिए  एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच भुना बेसन या सत्तू लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं ताकि गांठ न पड़े, फिर इसे उबलती दाल में मिलाएं।

  • मैश किया हुआ आलू: अगर दाल पतली बन गई है तो उसे गाढ़ा करने के लिए एक उबला हुआ आलू लें, उसे अच्छी तरह मैश करें और दाल में मिला दें। इससे दाल गाढ़ी और काफी स्वादिष्ट हो जाएगी।

  • दाल को मथनी से घोटें: अगर दाल अच्छी तरह गली नहीं है, तो दाल मथने वाली मथनी या चम्मच से उसे बर्तन के किनारे पर थोड़ा रगड़ कर मैश कर दें। दाल घुटने से प्राकृतिक स्टार्च छोड़ेगी और गाढ़ी हो जाएगी।

  • कॉर्नस्टार्च का करें इस्तेमाल: पतली दाल को गाढ़ा बनाने में कॉर्नस्टार्च भी फायदेमंद है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 1 चम्मच कॉर्नस्टार्च को ठंडे पानी में घोलें और उबलती दाल में डाल दें। इससे दाल में तुरंत रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी चमक आ जाएगी।

  • धीमी आंच पर पकाएं: कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। भाप बनने से एक्स्ट्रा पानी उड़ जाएगा।