Himachal Se: IPL 2026 SRH vs RR Eliminator Match Highlight: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में सनराइडर्स हैदराबाद को 47 रनों से शिकस्त देकर राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 क्वालीफायर2 मुकाबले में पहुंच गई है। अब 29 मई को उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले में जो भी जीत दर्ज करेगा वो 31 मई को आरसीबी के खिलाफ इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेलेगा। यदि इस मुकाबले की बात करें तो SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर आरआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।

वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, हैदराबाद को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से महामुकाबला​
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, हैदराबाद को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से महामुकाबला​

राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत एसआरएच के सामने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। राजस्थान के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइडर्स हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले को आरआर ने 47 रनों से अपने नाम कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो

सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौको के साथ 97 रन की महाविस्फोटक पारी खेली। 97 रन के स्कोर पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रफुल्ल हिंगे को अपने कैच थमा बैठे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी से पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिकेट गेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में कुल 59 छक्के लगाए थे, जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया था। वहीं, अब 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 65 छक्के लगाकर गेल को रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ आंद्रे रसल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर पांचवे स्थान पर हैं।

ध्रुव जुरेल ने भी खेली विस्फोटक अर्धशतकीय पारी

वैभव के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी तेज अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 29, कप्तान रियान पराग 26 तो रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

हैदराबाद के गेंदबाज राजस्थान के बल्लेबाजों के सामने काफी महंगे साबित हुए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कप्तान पैट कमिंस ने 16, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे 1313 तो ईशान मलिंगा ने 10 रन प्रति ओवर की इकोनॉमी से रन लुटाए। विकेट की बात करें तो प्रफुल्ल हिंगे ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी को 11 विकेट मिला।