Himachal Se: IPL 2026 SRH vs RR Eliminator 1st Inning Highlight: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया। आरआर ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की बदौलत नॉकआउट मुकाबले में हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। अब कमिंस एंड कंपनी को जीत के लिए 244 रन बनाने होंगे।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन​
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन​

वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी

सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौको के साथ 97 रन की महाविस्फोटक पारी खेली। 97 रन के स्कोर पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रफुल्ल हिंगे को अपने कैच थमा बैठे। आइए अब न्यू चंडीगढ़ में वैभव सूर्यवंशी के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

तोड़ा क्रिस गोल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी से पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिकेट गेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में कुल 59 छक्के लगाए थे, जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया था। वहीं, अब 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाकर गेल को रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ आंद्रे रसल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर पांचवे स्थान पर हैं।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।