Himachal Se: हर कोई चाहता है कि उनका घर सुंदर और आकर्षक लगे। इसके लिए लोग महंगेमहंगे डेकोरेटिव आइटम लगाते हैं, जिसका असर कई बार आपकी जेब पर भी पड़ता है। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट तरीके से आप कम पैसे में भी घर को खूबसूरत और मॉडर्न तरीके से सजा सकते हैं। कोई भी गेस्ट जब आपके घर आता है तो सबसे पहले उसकी नजर एंट्रेंस गेट पर जाती है। कई बार लोग एंट्रेंस गेट के पास वाली दीवार को खाली ही छोड़ देते हैं। ऐसे में घर काफी खालीखाली लगता है। लेकिन थोड़ी सी समझदारी से आप इसे काफी आकर्षक और मॉडर्न लुक दे सकते हैं। यहां पर एंट्रेंस गेट को सजाने के लिए कुछ तरीके बताए गए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

1 मीरर से बनाएं आकर्षक
घर के प्रवेश द्वारा को आकर्षक बनाने के लिए आप एक बड़ा सा शीशा लगा सकते हैं। इससे घर का लुक थोड़ा बदल जाता है। अगर घर छोटा है तो शीशे के चलते वह बड़ा नजर आता है। मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइनर वाले शीशे उपलब्ध हैं, आप अपनी मनपसंद का खरीद सकते हैं।
2 फ्रेम वॉल
एंट्रेंस गेट के पास वाली दीवार को फ्रेम वॉल में बदल सकते हैं। इसपर आप एक बड़ी सीनरी या फिर फैमिली फोटोज लगा सकते हैं। इससे गैलरी वॉल जैसा लुक मिलता है। इसके साथ ही पूरा लिविंग रूम काफी आकर्षक लगने लगता है।
3 फ्लोटिंग शेल्फ
प्रवेश द्वार की दीवार को सजाने का सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक फ्लोटिंग शेल्फ है। इसपर आप छोटे पौधे या फिर सजावटी सामान रख सकते हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इससे आपके लिविंग रूम का पूरा लुक बदल जाता है।
4 वॉलपेपर या टेक्सचर्ड पेंट
वॉलपेपर या टेक्सचर्ड पेंट जिस भी जगह पर होते हैं, वहां को और भी खूबसूरत बना देते हैं। प्रवेश द्वार पर भी आप ये ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ आप कुछ सजावटी सामान रख कर लिविंग रूम को थोड़ा मॉडर्न टच दे सकते हैं।
5 पौधे लगाएं
एंट्रेंस गेट वाली दीवर पर प्लांट होल्डर लगवा सकते हैं। इसमें रखे पौधे घर की शोभा में चार चांद लगा सकते हैं। घर का माहौल ताजा और प्राकृतिक नजर आता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में आप इन आसान आइडियाज की मदद से खाली दीवार को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक दे सकते हैं।
Alos Read



