Himachal Se: Numerology: अंकशास्त्र अनुसार एक ऐसा खास मूलांक है जिससे जुड़े लड़के किस्मत के इतने ज्यादा धनी होते हैं कि इन्हें कोई भी चीज आसानी से प्राप्त हो जाती है। ये बेहद बुद्धिमान होते हैं और इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपनी काबिलीयत के दम पर कम उम्र में ही काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं। इन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये किस मूलांक के लड़के हैं।

तो यहां हम मूलांक 1 के लड़कों की बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिसका स्वामी सूर्य ग्रह माना गया है। सूर्य के कारण ही इस मूलांक के लड़कों में एक अलग ही चार्म देखने को मिलता है। इन लड़कों में बचपन से ही राजाओं जैसे गुण और गजब का आकर्षण होता है।
भाग्यशाली होते हैं मूलांक 1 के लड़के
- मूलांक 1 के लड़के किस्मत के धनी माने जाते हैं।
- कहते हैं इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी प्राप्त हो जाता है।
- ये जिस भी काम में हाथ लगाते हैं इन्हें सफलता जरूर मिलती है।
- इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती।
- ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
- ये रिस्क लेने से जरा भी नहीं घबराते हैं।
- इनकी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता इतनी पक्की होती है कि ये 22 से 25 साल की उम्र में आतेआते अपना करियर बना ही लेते हैं।
- इन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा बरसती है जिस वजह से इनके पास धनदौलत की कभी कमी नहीं होती।
- ये समाज में खूब मानसम्मान प्राप्त करते हैं।
- कम उम्र में ही ये अच्छी संपत्ति के मालिक बन जाते हैं।
- ये जीवन में कभी हार नहीं मानते और इनकी यही अच्छी खूबी इन्हें सफलता दिलाकर ही दम लेती है।



