Himachal Se: हमारी रसोई में मौजूद छोटी सी किशमिश सेहत का खजाना है। अक्सर लोग इसे केवल मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना शुरू कर दें, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रखने से उसके पोषक तत्व और अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मात्र एक हफ्ते तक इसका नियमित सेवन करने से शरीर की कई बड़ी समस्याएं जड़ से खत्म हो सकती है। यहां जान लें एक हफ्ते तक किशमिश का पानी पीने से क्या होता है।

कब्ज और पाचन की समस्याओं से राहत
अगर आप खराब पाचन, गैस या कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो किशमिश का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जब आप इसका पानी पीते हैं, तो यह आपके डाइजेशन को ठीक करता है और पेट को पूरी तरह साफ करने में मदद करता है। मात्र 3 से 4 दिनों में आपको भारीपन और गैस से राहत महसूस होने लगेगी।
खून की कमी होगी दूर
शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से थकान और कमजोरी बनी रहती है। किशमिश आयरन और बीकॉम्प्लेक्स विटामिन का एक बेहतरीन स्रोत है। रोजाना सुबह इसका पानी पीने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण तेज होता है, जिससे एक हफ्ते के भीतर ही आपके एनर्जी लेवल में सुधार दिखने लगता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
बॉडी डिटॉक्स और लिवर की सफाई
लिवर हमारे शरीर का मुख्य फिल्टर है। किशमिश का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है और उसके कामकाज को बेहतर बनाता है। शरीर साफ होने से चेहरे पर भी गजब का ग्लो आने लगता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत
गलत खानपान की वजह से आजकल बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गई है। किशमिश के पानी में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और नसों में जमा होने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। इससे आपका दिल सुरक्षित और सेहतमंद रहता है।



