15 Minute Meals Ideas: ऑफिस वालों के लिए बेस्ट है ये झटपट बनने वाला Spicy Paneer Sandwich
✍️ me.sumitji@gmail.com📅 May 26, 2026🕐 2 hours ago👁 0 views
Himachal Se:
इसमें कोई शक नहीं कि हम ऑफिस जाने वाले लोग थोड़े आलसी होते हैं। सुबह की जल्दी, दिनभर का काम और फिर शाम तक की थकान के बाद किसी का भी मन घंटों किचन में खड़े होकर खाना बनाने का नहीं करता। ऐसे में हमें वही रेसिपी पसंद आती है जो जल्दी बन जाए, स्वादिष्ट हो और पेट भी अच्छे से भर दे। वरना हम में से ज्यादातर लोग बाहर का खाना ऑर्डर कर लेते हैं।
अगर आप भी मेरी तरह ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो टेस्टी होने के साथसाथ हेल्दी भी हो और आपकी रोज की प्रोटीन की जरूरत पूरी कर दे, तो ये मसालेदार और चीजी पनीर सैंडविच आपके लिए एकदम परफेक्ट है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में सिर्फ 1520 मिनट लगते हैं और आप इसे ब्रेकफास्ट, लंच या शाम की भूख में कभी भी बिना गिल्ट के खा सकते हैं।
15 Minute Meals Ideas: ऑफिस वालों के लिए बेस्ट है ये झटपट बनने वाला Spicy Paneer Sandwich
मसालेदार और चीजी पनीर सैंडविच बनाने के लिए क्या चाहिए?
2 चीज स्लाइस
1 बड़ा चम्मच शेजवान सॉस
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच ताजी क्रीम
1/4 कप पानी
50 ग्राम पनीर
4 टोस्टेड ब्रेड स्लाइस
1 छोटा चम्मच ताजा हरा धनिया
कैसे बनाएं मसालेदार और चीजी पनीर सैंडविच?
सबसे पहले एक पैन लें और उसमें चीज स्लाइस, शेजवान सॉस, नमक, काली मिर्च, ताजी क्रीम और 1/4 कप पानी डाल दें। अब गैस ऑन करें और सारी चीजों को अच्छे से मिलाते रहें, ताकि एक स्मूद और क्रीमी सॉस तैयार हो जाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद पनीर के छोटे टुकड़े डालें और 23 मिनट तक पकाएं। जब सॉस थोड़ा गाढ़ा हो जाए और पनीर पर अच्छी तरह कोट हो जाए, तब ऊपर से ताजा हरा धनिया डाल दें।
अब इस मसालेदार पनीर मिक्चर को टोस्टेड ब्रेड की दो स्लाइस के बीच अच्छे से फैलाएं। चाहें तो इसे हल्का सा ग्रिल भी कर सकते हैं। बस तैयार है आपका गर्मागर्म, चीजी और मसालेदार पनीर सैंडविच। यकीन मानिए, एक बार खाने के बाद ये आपकी फेवरेट झटपट रेसिपी बन जाएगी।