Himachal Se: Barabanki News: बाराबंकी जिले में आज देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास सुल्तानपुरलखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया.

Barabanki Car Accident: कैंची धाम जा रहे थे 7 दोस्त, स्पीड में थी इनोवा कार, अचानक ट्रेलर में जा घुसी… 4 की मौत और 3 घायल​
Barabanki Car Accident: कैंची धाम जा रहे थे 7 दोस्त, स्पीड में थी इनोवा कार, अचानक ट्रेलर में जा घुसी… 4 की मौत और 3 घायल​

बताया जा रहा है कि इनोवा कार में सवार सात लोग उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रेलर में पीछे से इनोवा कार तेज रफ्तार में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए.

हादसे में किनकी हुई मौत?

हादसे में राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मुगलसराय जनपद चंदौली, राहुल सिंह पुत्र अजय प्रताप निवासी गैबीपुर जनपद गाजीपुर, सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह निवासी रामपुर रसड़ा जनपद बलिया तथा सूरज मिश्रा निवासी निकसपुर थाना सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

वहीं, पंकज पुत्र रमेश सिंह निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर, प्रशांत पुत्र अवध बिहारी निवासी बेला जनपद बलिया और चन्दन सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है.