Himachal Se: Jabalpur News: जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी लिवइन पार्टनर पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की. आरोपी ने न केवल युवती के गले पर चाकू रेत दिया, बल्कि उसकी चीखें दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेलन से सिर पर कई वार किए, जिसके चलते प्रेमिका हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। महिला के गले में 27 टांके आए हैं. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Jabalpur Crime News: पहले गला रेता, फिर बेलन से कुचला सिर, 27 टांके आए… लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका संग की हैवानियत!​
Jabalpur Crime News: पहले गला रेता, फिर बेलन से कुचला सिर, 27 टांके आए… लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका संग की हैवानियत!​

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय गौरी पीड़िता प्राइवेट नौकरी करती है. करीब दो साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था, जिसके बाद वह आईटीआई करमेता इलाके में नीतेश पाटकर नाम के शख्स के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी. बताया जा रहा कि आरोपी नीतेश पहले से शादीशुदा था. पिछले कुछ समय से युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि नीतेश उसके साथ रहने से कतरा रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कलह होती रहती थी.

ये भी पढे़ं

प्रेमिका के गले पर चाकू से हमला किया

घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे जब पीड़िता रसोई में सुबह का भोजन तैयार कर रही थी, तभी नीतेश दबे पांव पीछे से आया. गौरी जब तक संभल पाती, आरोपी ने हत्या के इरादे से उसके गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गले पर वार होते ही चीखती हुई गौरी ने जब शोर मचाना शुरू किया तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं. उसने फौरन गौरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि आवाज बाहर न जा सके. इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने पास ही रखे भारी बेलन से गौरी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी.

आरोपी लिव इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज

गौरी ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर घर के बाहर की तरफ भागी. गौरी को खून से सना देख और शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे घबराकर आरोपी नीतेश मौके से रफूचक्कर हो गया. इसके बाद पीड़िता इसी गंभीर हालत में सीधे माढ़ोताल थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए माढ़ोताल थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पीड़िता की शिकायत पर BNS की धारा 296 और 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी ने युवती के साथ बेहद अमानवीय और हिंसक व्यवहार किया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी नीतेश पाटकर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है. अस्पताल में भर्ती पीड़िता के गले में आई गहरी चोट के कारण 27 टांके लगाने पड़े हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.