Himachal Se: Footwear for Black Dress: गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में ब्लैक ड्रेस ज्यादातर महिलाओं के वॉर्डरोब का हिस्सा होती हैं। ब्लैक कलर कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। ऑफिस मीटिंग, पार्टी, डेट या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना, हर मौके पर स्टाइलिश और क्लासी लुक के लिए महिलाएं इस रंग को चुनना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार फुटवियर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खासकर गर्मियों के समय में स्टाइल और कंफर्ट का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में ब्लैक ड्रेस के साथ आप फुटवियर चुनते समय कुछ बातों का ख्याल रख सकती हैं, जो आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देने में मदद करेंगे।

ब्लैक ड्रेस के साथ ऐसे चुनें Footwear, मिलेगा स्टाइलिश समर लुक​
ब्लैक ड्रेस के साथ ऐसे चुनें Footwear, मिलेगा स्टाइलिश समर लुक​

स्नीकर्स

समर में कैजुअल लुक के लिए ब्लैक ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर्स ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन काफी ज्यादा यूनिक और अट्रैक्टिव लगेगा। स्नीकर्स आरामदायक होने के साथसाथ स्टाइलिश और फ्रेश टच भी देते हैं। कॉलेज, शॉपिंग या ट्रैवलिंग के लिए इन्हें स्टाइल किया जा सकता है।

स्ट्रैपी हील्स

पार्टी या किसी फंक्शन के लिए ब्लैक ड्रेस पहन रही हैं तो स्ट्रैपी हील्स अच्छा ऑप्शन हो सकता है। न्यूड, सिल्वर, गोल्डन या मेटैलिक हील्स ब्लैक ड्रेस के साथ शानदार लुक देती हैं। अगर आप प्लेन ड्रेस कैरी कर रही हैं तो शिमरी या ग्लिटर हील्स पहन सकती हैं। वहीं, हैवी आउटफिट के साथ सिंपल फुटवियर अच्छा लुक देते हैं।

फ्लैट सैंडल्स

गर्मियों के समय कंफर्टेबल ऑप्शन देख रही हैं तो फ्लैट सैंडल्स को पहन सकती हैं। बीच, वेकेशन, आउटिंग या लंबे समय तक बाहर रहना है तो फ्लैट फुटवियर ज्यादा आरामदायक होता है। टैन, बेज या पेस्टल कलर की सैंडल्स ब्लैक ड्रेस के साथ समर वाइब देती हैं।

नी हाई बूट्स

ब्लैक मिनी शॉर्ट ड्रेस के साथ नी हाई बूट्स एक बहेतरीन ऑप्शन साबित होगा। इसके लिए आप ब्लैक या ब्राउन के कलर के बूट्स चुन सकती हैं जो समर पार्टी वाइब के लिए परफेक्ट है।

फ्लेटफॉर्म फ्लिप फ्लॉप्स

फ्लेटफॉर्म फ्लिप फ्लॉप्स महिलाओं के लिए स्टाइलिश और आरामदायक फुटवियर माने जाते हैं। ये सामान्य फ्लिप फ्लॉप्स की तुलना में थोड़े ऊंचे सोल के साथ आते हैं। इससे लुक ज्यादा ट्रेंडी और फैशनेबल नजर आता है। कैजुअल आउटिंग, बीच, शॉपिंग या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। जींस, शॉर्ट ड्रेस, स्कर्ट या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी इन्हें ट्राई किया जा सकता है।

फुटवियर चुनते समय सिर्फ फैशन नहीं बल्कि मौके और मौसम का भी ध्यान रखना जरूरी है। बहुत ज्यादा भारी फुटवियर पूरे लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में इन टिप्स की मदद से स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक क्रिएट किया जा सकता है।