Himachal Se: Instant Potato Dosa Recipe: शाम होते ही अक्सर कुछ खाने की क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में बाजार से अनहेल्दी खाने की बजाय आप घर पर बड़ी आसानी से कुछ चीजें बना सकती हैं। इन्हीं में से एक है आलू डोसा। सुबह नाश्ते से लेकर शाम को स्नैक्स के तौर पर खाने तक के लिए यह परफैक्ट रेसिपी है। यह न केवल पेट भरने वाला है बल्कि अनहेल्दी भी नहीं है। सबसे अच्छी बात इसे बनाने बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान या तामझाम की जरूरत नहीं है।

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग वाला यह डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। नारियल चटनी या सांभर के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं क्रिस्पी आलू डोसा बनाने की आसान रेसिपी।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
डोसा बैटर के लिए
2 कप चावल
1/2 कप उड़द दाल
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
स्वादानुसार नमक
जरूरत अनुसार पानी
आलू मसाला के लिए
3 उबले हुए आलू
1 प्याज बारीक कटा
12 हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच राई
78 करी पत्ते
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
हरा धनिया
सबसे पहले ऐसे तैयार करें परफेक्ट बैटर
डोसा का बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको चावल, उड़द दाल और मेथी दाना धोकर 56 घंटे भिगो देना है। फिर आपको इसे पीसकर स्मूद बैटर तैयार करना है। बैटर को रातभर या 78 घंटे ढककर रखें ताकि वह हल्का खमीर वाला हो जाए। ऐसा करने से यह स्वादिष्ट बनता है। फिर सुबह इसमें नमक मिलाएं।
अब करें आलू मसाला बनाने की तैयारी
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें राई डालें। इसके बाद करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इन्हे हल्का भूनने के बाद आपको प्याज डालना है। फिर इसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें। फिर हल्दी और नमक डालें। इसके बाद मैश किए हुए आलू मिलाकर अच्छे से चलाएं। ऊपर से हरा धनिया डाल दें।
क्रिस्पी डोसा बनाने का तरीका
सबसे पहले आपको तवा अच्छी तरह गरना है। फिर तवे पर थोड़ा पानी छिड़ककर कपड़े से साफ करें। अब बैटर डालकर गोलगोल फैलाएं। किनारों पर थोड़ा तेल डालें। डोसे को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने दें। बीच में आलू मसाला रखें और डोसे को मोड़ दें।
इन बातों का रखें ध्यान
बैटर ज्यादा पतला न रखें। हल्का गाढ़ा बैटर डोसे को ज्यादा क्रिस्पी बनाता है। बहुत ज्यादा गर्म तवे पर बैटर ठीक से नहीं फैलता। किनारों पर थोड़ा तेल डालने से डोसा अच्छा क्रिस्पी बनता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बैटर को अच्छे से फर्मेंट होने दें। इससे डोसे का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है। इसे आप नारियल चटनी, टमाटर चटनी, सांभर या फिर पुदीना चटनी के साथ खा सकते हैं।



