Himachal Se: Numerology: वैसे तो हर मूलांक की कुछ न कुछ खासियत जरूर होती है। लेकिन एक ऐसा मूलांक है जिससे जुड़ी लड़कियों पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा मानी जाती है। कहते हैं ये लड़कियां जहां भी रहती हैं वहां सुखसमृद्धि खुद ब खुद खिंची चली आती है। इन पर देवताओं के गुरु बृहस्पति की भी विशेष कृपा मानी जाती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि यहां हम मूलांक 3 के बारे में बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। जानिए इस मूलांक वालों में क्याक्या खूबियां होती हैं।

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं मां अन्नपूर्णा का रूप, कदम रखते ही घर में भर जाते हैं धन के भंडार!​
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं मां अन्नपूर्णा का रूप, कदम रखते ही घर में भर जाते हैं धन के भंडार!​

कहते हैं मूलांक 3 की लड़कियों की शादी जिस भी घर में होती है वहां इनके शुभ कदम पड़ते ही खुशहाली और समृद्धि अपने आप चली आती है। इन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मानी जाती है। गुरु के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक की लड़कियों में गजब का आत्मविश्वास, सकारात्मकता और दयालुता देखने को मिलती है। इनके विचार काफी ऊंचे होते हैं।

मायके और ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली

मूलांक 3 की लड़कियों के जन्म के बाद से ही उनके मातापिता की खूब तरक्की होने लगती है। घर में धनधान्य का अंबार लग जाता है। अगर घर की स्थिति खराब चल रही होती है तो उसमें तेजी से सुधार आने लगता है। ऐसा ही इनके ससुराल वालों के साथ भी होता है। जैसे ही इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते हैं वहां धनधान्य में खूब वृद्धि होने लगती है।

दरिद्रता का कर देती हैं नाश

कहते हैं मूलांक 3 की लड़कियां जहां रहती हैं वहां दरिद्रता कभी नहीं आती क्योंकि ये लड़कियां अपने घरपरिवार को अच्छे से मैनेज करके चलती हैं। फालतू के खर्चे नहीं करतीं और भविष्य के लिए धन जोड़कर चलती हैं। ये एक तरह से घर को स्वर्ग बना देती हैं जहां खुशियों का अंबार लग जाता है।

हमेशा भरे रहते हैं अन्नधन के भंडार

कहते हैं मूलांक 3 की लड़कियों के हाथों में एक अदृश्य बरकत होती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिस कारण से इनके द्वारा संभाली गई रसोई में मां अन्नपूर्णा का साक्षात वास होता है, जिससे घर में किसी चीज की कमी नहीं होती।

आत्मनिर्भर और मेहनती

मूलांक 3 की लड़कियों की एक खासियत ये भी है कि ये कभी किसी पर बोझ बनना पसंद नहीं करतीं। ये अपने दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं और खूब पैसा कमाती हैं। ये काफी संस्कारी होती हैं और इनके भीतर अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि होती है।