Himachal Se: भीषण गर्मी का असर न सिर्फ शरीर पर पड़ता है, बल्कि घर में रखी कई रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ता है। लगातार बढ़ता तापमान, तेज धूप और गर्म हवाएं कई सामानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई बार तेज धूर और अत्यधिक गर्म वातावरण के कारण सामान पिघलने, रंग फीका पड़ने, बदबू आने या काम करना बंद करने जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों के मौसम में घर के सामानों की देखभाल थोड़ी ज्यादा सावधानी और समझदारी के साथ की जाए। छोटीछोटी सावधानियां अपनाकर न सिर्फ सामान को खराब होने से बचाया जा सकता है, बल्कि अनावश्यक खर्च से भी बचा जा सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी के दौरान किन चीजों को बाहर या धूप में रखने से बचना चाहिए।

1 ज्वvलशील चीजें
गैस सिलेंडर, पेट्रोल, केरोसिन, पेंट और अन्य ज्वलनशील चीजों को तेज धूप में नहीं रखना चाहिए। अधिक गर्मी के चलते इनमें दबाव बढ़ सकता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
2 प्लास्टिक के सामान
गर्मी के मौसम में प्लास्टिक की बोतलों को कार, बालकनी या सीधी धूप वाली जगह पर रखना नुकसानदायक हो सकता है। तेज तापमान में बोतल के अंदर रखा पानी जल्दी गर्म हो जाता है। वहीं, लंबे समय तक धूप में रहने पर कुछ प्लास्टिक सामग्री से हानिकारक तत्व निकलने का खतरा भी बढ़ सकता है।
3 इलेक्ट्रॉनिक सामान
टीवी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्टॉनिक डिवाइस गर्मी के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। लगातार धूप या ज्यादा तापमान में रहने से इनकी बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और सर्किट पर भी असर पड़ सकता है। कई बार फोन ओवरहीट होकर अपने आप बंद हो सकते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक सामान को सीधी धूप में रखने से बचना चाहिए।
4 दवाइयां
कई दवाइयों पर लिखा होता है कि उन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखें। गर्मी और नमी के कारण दवाइयों का असर कम हो सकता है या उनकी केमिकल संरचना बदल सकती है। खासकर इंसुलिन, सिरप, विटामिन और कुछ एंटीबायोटिक दवाइयों को अधिक तापमान से बचाना जरूरी होता है। ऐसे में इन्हें घर के ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए।
5 परफ्यूम और डियोड्रेंट
परफ्यूम, डियो और एरोसोल स्प्रे कैन गर्मी में जल्दी प्रभावित होते हैं। तेज धूप में रखने से इनके अंदर गैस का दबाव बढ़ सकता है, जिससे लीक होने या फटने का खतरा रहता है। ऐसे में इन्हें हमेशा ठंडी व सूखी जगह पर रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही कार के अंदर छोड़ने से भी बचना चाहिए।
6 कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और मोमबत्ती
मोमबत्तियां, क्रीम, लिपस्टिक, फाउंडेश और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स अधिक तापमान के चलते पिघल सकते हैं। इससे इनकी बनावट व क्वालिटी खराब हो ससकती है। ऐसे में इन्हें सही तापमान में स्टोर करके रखना चाहिए.
7 बैटरी और पावर बैंक
बैटरी और पावर बैंक अधिक तापमान में जल्दी गर्म हो जाते हैं। लंबे सम तक धूप में रहने से इनके फूलने, लीक होने या खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कई मामलों में ओवरहीटिंग के कारण बैटरी फटने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इन्हें हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए और जरूरत से ज्यादा चार्जिंग से भी बचना चाहिए।



