Himachal Se: Robber Bride Gang Bust: उत्तर प्रदेश के के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग की दुल्हन समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शादी में दिए गए गहने भी बरामद कर लिए हैं. बताया जा रहा है कि यह गैंग ऐसे परिवारों को निशाना बनाता था, जिनके बेटों की शादी नहीं हो पा रही थी.

मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग, तीन महिलाएं अरेस्ट; शादी के बाद ज्वेलरी लेकर हो जाती थीं फरार​
मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग, तीन महिलाएं अरेस्ट; शादी के बाद ज्वेलरी लेकर हो जाती थीं फरार​

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 23 मई को मांगेराम नामक व्यक्ति ने थाना छपार में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित के मुताबिक, उसकी मुलाकात कुछ समय पहले घुमावटी गांव निवासी रविंद्र से हुई थी, जिसने उसके बेटे के लिए रिश्ता कराने का भरोसा दिलाया. रविंद्र ने फोन पर सोनाक्षी नाम की युवती की फोटो दिखाकर शादी तय कराई और इस दौरान परिवार से पैसे भी लिए गए.

शादी के नाम पर ठगी का खुलासा

शिकायत मिलते ही छपार थाना पुलिस हरकत में आई और कुछ ही समय में मामले का खुलासा करते हुए सोनाक्षी, उसकी मां कामिनी और बिचौलिया बनी आशा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, पायल और बिछुए बरामद किए हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ऐसे परिवारों की तलाश करते थे, जिनकी शादी तय होने में परेशानी आती थी.

हरिद्वार के होटल में हुई थी शादी

इसके बाद झूठे रिश्ते और शादी का जाल बिछाकर नकदी और जेवर हड़प लिए जाते थे. शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन मौका देखकर फरार हो जाती थी. सीओ सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 23 मई को रामपुर के रहने वाले मांगेराम ने थाना छपार पर तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 10 मई तारीख में उन्होंने अपने बेटे की शादी हरिद्वार के होटल में की थी. दोतीन दिन के बाद ही जिस महिला के साथ शादी हुई थी, वह ज्वेलरी लेकर भाग गई है.

लुटेरी दुल्हन सहित 3 अरेस्ट

बिचौलियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनको यह पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. इस संबंध में थाना छपार पर तत्काल सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत किया गया. आरोपी की पकड़ के लिए तुरंत टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों ने अगले ही दिन यानी रविवार को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम है कामिनी ,आशा और सोनाक्षी है. इसमें सोनाक्षी दुल्हन बनी थी. उसकी मां कामिनी है.

आशा ने बिचौलिए का काम किया था. इन महिलाओं की निशानदेही पुलिस ने कीमती ज्वेलरी बरामद कर ली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तीनों कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.