Himachal Se: Transgender Murder: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत तुगलपुर गांव में रविवार देर शाम एक किन्नर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान की दूसरी मंजिल पर पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी के रूप में हुई है.

ग्रेटर नोएडा में किन्नर की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव; CCTV खंगाल रही पुलिस​
ग्रेटर नोएडा में किन्नर की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव; CCTV खंगाल रही पुलिस​

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चांदनी का शव तुगलपुर गांव में सलीम नाम के व्यक्ति के मकान की दूसरी मंजिल पर मिला है. कमरे की स्थिति और चोटों के निशान को देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं.

लहूलुहान हालत में मिला शव

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चांदनी के साथ आखिर कमरे में दूसरा व्यक्ति कौन था? जिसने इस वारदात को अंजाम दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ प्रवीन रंजन ने बताया कि रविवार शाम डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक किन्नर का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सके. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही मृतक की कॉल डिटेल और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश या विवाद तो नहीं था.