Himachal Se: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के अतरौली थाना इलाके के मढौली गांव में स्थित आम के बाग में दो बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में बुलंदशहर और हापुड़ निवासी दो बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस मुठभेड़ में दो सिपाही भी गोलीं लगने से घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश पिछले कई दिन से अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में खेतों पर काम करने वाली महिलाओं से तमंचे के बल पर जेवरात लूटने का काम करते थे .

अलीगढ़ में दो इनामी बदमाश ढेर… तमंचा दिखाकर महिलाओं से लूट लेते थे गहने​
अलीगढ़ में दो इनामी बदमाश ढेर… तमंचा दिखाकर महिलाओं से लूट लेते थे गहने​

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश आज भी महिलाओं से लूटकर भागने की फिराक में थे. इस दौरान उनकी मुठभेड़ पुलिस से हो गई. पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन दोनों पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. पुलिस सरेंडर की की बात कही लेकिन आरोपी फायरिंग करते रहे. वहीं जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गई. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

पुलिस के मुताबकि, हापुड़ निवासी बदमाश रजा मोहम्मद पर 40 मुक़द्दमे दर्ज थे तो वहीं बुलंदशहर निवासी बदमाश मुबीन पर 27 मुक़द्दमे दर्ज थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों बदमाशों पर एसएसपी ने 2525 हजार व डीआईजी रेंज अलीगढ़ ने 5050 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

महिलाओं के लूट लेते थे गहनें

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक हफ्ते में अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से तमंचे के बल पर लूट की एक दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई है. इस मुठभेड़ में दो सिपाही भी बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में घायल हुए हैं. लगातार पिछले कई दिन से ये बदमाश ग्रामीण इलाकों में खेतों पर काम करने वाली महिलाओं से तमंचे के बल पर उनके जेवरात लूट लिया करते थे. आज भी इन बदमाशों ने अलीगढ़ के गोंडा खैर इलाके में महिला से लूट करने के बाद भागने के दौरान पुलिस से टकराकर फरार हो गए.

मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर

पुलिस को सूचना मिली थी कि अतरौली थाना इलाके के मड़ौली गांव में एक महिला से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. पहले से सक्रिय पुलिस की टीमों को एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बदमाशों को पकड़ने की कॉम्बिंग की थी. बदमाशों के जब पुलिस द्वारा घेरा गया तो इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन पुलिस पर फायरिंग करते रहे. उसी दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में इन दोनों बदमाशों को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बदमाशों पर जिला पुलिस की ओर से 2525 हजार व डीआईजी के स्तर से 5050 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

दर्ज हैं सैकड़ों मुकदमे

हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद के ऊपर 40 मुक़द्दमे दर्ज थे. गैंगस्टर एक्ट के साथ ही 28 लूट के मुकद्दमे शामिल थे. कोतवाली देहात बुलंदशहर निवासी मुबीन के ऊपर 27 मुकद्दमे दर्ज थे, जिसमें 18 मुकद्दमे लूट के शामिल थे. अतरौली थाना इलाके में स्थित आम के बाग में हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल हुए थे, जिसके बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.