Himachal Se: Nautapa 2026 and Horoscope: 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो कि 2 जून तक रहेगा। नौतपा के पूरे 9 दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ती है। आपको बता दें कि जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा लगता है। इस दौरान सूर्य देव का ताप अपनी चरम सीमा पर रहता है, जिससे धरती पर भयंकर गर्मी पड़ती है। इस बार नौतपा के दौरान कई कई ग्रहों का राशि परिवर्तन और नक्षत्र गोचर भी हो रहा है, जो कि कुछ खास राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, वहीं बुध मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके अलावा नौतपा में बुध, शुक्र और मंगल भी नक्षत्र परिवर्तन करें। साथ ही गुरु भी गोचर करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय फलदायी रहेगा।

कल से शुरू हो रहा है नौतपा, सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?​
कल से शुरू हो रहा है नौतपा, सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?​

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत ही उत्तम रहेगा। आपके सारे काम बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा नौतपा के दौरान आपके कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। लवमेट्स के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा, उनके रिश्ते को परिवार का साथ मिल सकता है। वहीं अगर आपको कोई अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के कारोबारियों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। अगर इस राशि के जातक अपना कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उनके पक्ष में रहेगा और आगे चलकर इसमें सफलता हासिल होगी। कोई नया काम शुरू करने वाले युवाओं के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा। घर में हंसीखुशी और शांति का माहौल रहेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। वहीं  इस समय आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव वाला रहेगा। अगर किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे तो उससे भी राहत मिल सकती है। इस समय आपके सभी कार्य बिना बाधा के शीघ्र पूरे हो जाएंगे।