Himachal Se: BJP ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के MLC चुनाव 2026 के लिए अपने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से रिलीज की गई लिस्ट में 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को सहमति दे दी गई है। प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ ही यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।

यूपी में BJP ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के MLC चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट​
यूपी में BJP ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के MLC चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट​

लखनऊ स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह बने प्रत्याशी

बीजेपी की तरफ जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, लखनऊ स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, आगरा स्नातक सीट से उम्मीदवार के रूप में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए बरेलीमुरादाबाद शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को बीजेपी ने टिकट दिया है। साथ ही, लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को BJP ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

MLC चुनाव 2026 में मजबूती दिखाएगी BJP

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों के चुनाव में क्षेत्रीय पकड़, संगठनात्मक अनुभव और शिक्षकों एवं स्नातकों के बीच उनके प्रभाव को खासा महत्व दिया गया है। BJP इन MLC चुनाव 2026 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की स्ट्रैटेजी को लेकर तैयारियों में लगी हुई है।

इन सीटों पर शिक्षक समुदाय और शिक्षित वर्ग का सीधा प्रभाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी सियासी एक्टिव हो गए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों को अहम माना जाता है, क्योंकि इन सीटों पर शिक्षक समुदाय और शिक्षित वर्ग का सीधा असर होता है। ऐसे में BJP ने वक्त रहते अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुनावी अभियान को रफ्तार देने की कोशिश की है।

माना जा रहा है कि अन्य सियासी दल भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। इन सीटों पर आने वाले दिनों में चुनावी टक्कर और दिलचस्प हो सकती है।