Himachal Se: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव रविवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिविधान से पूजाअर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

'यूपी में योगी आदित्यानाथ लगाएंगे जीत की हैट्रिक, 2027 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान​
'यूपी में योगी आदित्यानाथ लगाएंगे जीत की हैट्रिक, 2027 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान​

फिर से बनेगी भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हैट्रिक मारेंगे। प्रदेश में 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

कृपा रही तो जरूर होगा गठबंधन

भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा।’ उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि गठबंधन किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में संभव हो सकता है।

मेराज़ खान की रिपोर्ट