Himachal Se: LSG vs PBKS 1st Inning Highlight IPL 2026: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। अच्छी शुरुआत के बावजूद लखनऊ सुपर जाएंट्स 200 का आंकड़ा पार न कर सकी। 20 ओवर में उसने पंजाब किंग्स के सामने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। अब पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो के मुकाबले में जीत के लिए 197 रन बनाने होंगे।

LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन​
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन​

जोश इंग्लिस ने खेली 72 रन की विस्फोटक पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मुकाबले में जोश इंग्लिस ने सबसे घातक व बड़ी पारी खेली। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 44 गेंदों में 9 चौको व 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आयुष बडोनी के साथ मिलकर 43, कप्तान पंत के साथ 65 और अब्दुल समद के साथ 35 रन की साझेदारी की।

जोश के अलावा LSG के लिए आयुष बडोनी ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौको व 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, कप्तान पंत ने 22 गेंद ने 26 रन की धीमी पारी खेली। अंत में अब्दुल समद ने अपने हाथ खोले। वो 20 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी

पंजाब के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में अपना जलवा नहीं दिखा सके। उन्होंने 3 ओवर में 17 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। वहीं, उनको एक भी विकेट नहीं मिला।

LSG के खिलाफ इस मैच में मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 22 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को 11 विकेट मिला।

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, , सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शीन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, , अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।