Himachal Se: Kanpur Fake Firm Fraud Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की पनकी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों की धोखाधडी और अवैध वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इसे बड़ी कार्रवाई मानकर चल रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह गिरोह लोन दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. इनकम टैक्स के नोटिस से मामले की परतें खुल पाईं.

लोन दिलाने का नाम पर लिए थे डाक्यूमेंट, फिर कर दिया बड़ा खेला… फर्जी फर्म बनाकर की 16 करोड़ की लेनदेन; दो गिरफ्तार​
लोन दिलाने का नाम पर लिए थे डाक्यूमेंट, फिर कर दिया बड़ा खेला… फर्जी फर्म बनाकर की 16 करोड़ की लेनदेन; दो गिरफ्तार​

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पनकी थाना क्षेत्र की रहने वाली अर्चना नाम महिला को लोन दिलाने के लिए नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए थे. साथ ही उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ‘AM फर्म’ नाम से फर्जी कंपनी खोलकर करीब 16 करोड़ रुपए का लेनदेन किया. इस मामले की परत तब खुली, जब पीड़िता महिला आयकर विभाग इटावा से 16 करोड़ नोटिस मिला. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डरा कर अब 50 हजार रुपये वसूल चुके थे.

दो आरोपी गिरफ्तार

वह लगातार रकम मांगते हुए महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कार्रवाई डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में पनकी पुलिस और आयकर विभाग के सहयोग से की गई. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय गुप्ता उर्फ रामजी और संजीव कुमार गुप्ता उर्फ दीपु के तौर पर हुई है, जिन्हें शंका तिराहा शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया है.

जानें कैसे हुई जालसाजी

साल 2020 में कुछ जालसाजों ने गरीब अर्चना को बैंक लोन और ईरिक्शा फाइनेंस कराने का झांसा दिया था. इसी बहाने उन्होंने उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो ले लिए थे. इन्हीं दस्तावेजों का उपयोग करके जालसाजों ने AM उद्योग के नाम से एक फर्मी बनाकर बैंक खाता खुलवाया था.इसी फर्जी खाते के जरिए करीब 16 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजैक्शन किया गया है.