Himachal Se: Power Crisis: उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती मामले पर बड़ा एक्शन हुआ है. यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के एमडी मयूर माहेश्वरी ने दो लोगों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है. अधिशासी अभियंता पारेषण गाजियाबाद राहुल को निलंबित कर दिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अधिशासी अभियंता पारेषण पश्चिम राहुल को निलंबित करने के बाद मेरठ मुख्यालय से अटैच किया गया है. अधिशासी अभियंता पारेषण, मेरठ योगेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने कई अलगअलग जगहों पर धरना प्रदर्शन और पावर हाउस का घेराव कर विरोध जता रहे हैं.

यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के दो अधिशासी अभियंता निलंबित, बिजली कटौती के बाद गिरी गाज​
यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के दो अधिशासी अभियंता निलंबित, बिजली कटौती के बाद गिरी गाज​

राज्य में हो रही बिजली कटौती पर CM योगी भी सख्त नजर आ रहे हैं. बिजली संकट को लेकर सीएम योगाी कल सुबह 10.30 बजे बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे. यूपी में भीषण गर्मी और बिजली आपूर्ति को लेकर बैठक में चर्चा होगी. इसके अलावा फॉल्ट, ट्रिपिंग और अफसरों की जवाबदेही पर भी चर्चा होगी.

क्यों हुई कार्रवाई?

दरअसल, बीते दिनों मेरठ क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों में लगातार तकनीकी खामियां सामने आई थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई 2026 को 132 केवी मोदीनगर2 कंकरखेड़ा लाइन ट्रिप हो गई थी, जिसकी वजह से टावर संख्या 33 और 34 के बीच कंडक्टर टूट गया. इसके अगले ही दिन 20 मई को 132 केवी मोदीनगर2 बेदवापुर लाइन भी ट्रिप हो गई. इस दौरान टावर संख्या 8 और 9 के बीच मिड स्पैन ज्वाइंट से कंडक्टर टूटने और टावर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई.

खबर अपडेट हो रही है…