Himachal Se: Fitkari Vastu Upay: फिटकरी का इस्तेमाल आमतौर पर पानी साफ करने या छोटेमोटे घरेलू कामों के लिए किया जाता है, लेकिन वास्तु में इसे बेहद खास माना गया है। फिटकरी घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती है। आर्थिक परेशानियों, घर में तनाव और काम में रुकावट जैसी समस्याओं में वास्तु के कुछ आसान उपाय राहत दे सकते हैं। कहते हैं कि अगर घर की कुछ खास जगहों पर फिटकरी रखी जाए तो इससे सुखसमृद्धि बनी रहती है।

Vastu Totka: पैसा नहीं टिकता? घर के इन कोनों में रख दें ये सफेद चीज, हमेशा भरा रहेगा बैंक बैलेंस!​
Vastu Totka: पैसा नहीं टिकता? घर के इन कोनों में रख दें ये सफेद चीज, हमेशा भरा रहेगा बैंक बैलेंस!​

मुख्य द्वार पर लगाएं फिटकरी

घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार माना जाता है। इसलिए यहां सकारात्मक वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए काले कपड़े में फिटकरी का एक टुकड़ा बांधकर मुख्य द्वार पर टांगने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। वहीं, दुकानों और ऑफिस के बाहर इसे लगाने से ग्राहकों का आना बढ़ सकता है।

बाथरूम का वास्तु दोष होगा कम

बाथरूम और टॉयलेट को वास्तु के अनुसार ऐसी जगह माना जाता है, जहां नकारात्मक ऊर्जा जल्दी बनती है। ऐसे में कांच की कटोरी में फिटकरी रखकर बाथरूम के किसी कोने में रखने से वहां की ऊर्जा संतुलित रहती है। कहा जाता है कि यह उपाय वास्तु दोष को कम करने में मदद करता है। हालांकि, फिटकरी को समयसमय पर बदलते रहना जरूरी माना गया है।

तिजोरी में रखें फिटकरी

अगर पैसा आने के बावजूद बचत नहीं हो रही है तो तिजोरी में फिटकरी रखने का उपाय किया जाता है। इसके लिए लाल कपड़े में फिटकरी का छोटा टुकड़ा बांधकर धन रखने वाली जगह पर रखा जाता है। मान्यता है कि इससे फिजूलखर्ची कम होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

बेडरूम में मिलेगा सुकून

कई बार तनाव, डरावने सपने और अनिद्रा जैसी समस्याएं मानसिक अशांति का कारण बनती हैं। वास्तु मान्यता के अनुसार, तकिए के नीचे या सिरहाने फिटकरी रखने से नकारात्मक तरंगें कम होती हैं। इससे मन शांत रहता है और नींद बेहतर आने लगती है।

ऑफिसवर्कप्लेस में बढ़ेगा पॉजिटिव माहौल

ऑफिस या दुकान में लगातार तनाव, विवाद या काम में रुकावट महसूस हो रही हो तो फिटकरी का छोटा टुकड़ा डेस्क या काउंटर के कोने में रखा जा सकता है। कहते हैं कि इससे आसपास सकारात्मक माहौल बनता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।

पोछे के पानी में मिलाएं फिटकरी

वास्तु के अनुसार, घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार पोछे के पानी में पिसी हुई फिटकरी और थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण ताजगी और सकारात्मकता से भर जाता है।