Himachal Se: Ganga Dussehra Outfit Ideas: गंगा दशहरा का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। इस साल यह पर्व मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। यही कारण है कि इस दिन गंगा स्नान के साथ गंगा पूजन का भी विशेष महत्व है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान किया जाता है। पूजापाठ, स्नान और दानपुण्य करके इस त्योहार को मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक में नजर आना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस दिन खास और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं।

गंगा दशहरा पर ऐसे करें खुद को स्टाइल, ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लिए अपनाएं ये टिप्स​
गंगा दशहरा पर ऐसे करें खुद को स्टाइल, ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लिए अपनाएं ये टिप्स​

कपड़ों का चुनाव

गंगा दशहरा के दिन हल्के रंगों के एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसके लिए आप कॉटन, सिल्क या चिकनकारी के सूट पहन सकती हैं। इसके अलावा हल्की साड़ी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। गर्मियों की वजह से ऐसे कपड़े चुनें जो स्टाइलिश होने के साथसाथ आरामदायक भी हों। सफेद, पीला, हल्का गुलाबी और हल्के नीले रंग की आउटफिट्स ट्राई की जा सकती हैं।

इस खास अवसर पर आप अनारकली सूट, लॉन्ग सूट और शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं। एथनिक लुक के लिए शॉर्ट कुर्ती विद जींस, कोआर्ड सेट या कुर्ता प्लाजो लुक पहन सकती हैं। इसके अलावा हल्की या फ्लोरल प्रिंट साड़ी आपके लुक को खास बना सकती हैं।

इस तरह चुनें ज्वेलरी

अगर आप इस खास अवसर पर साड़ी पहन रही हैं तो हल्की ज्वेलरी अच्छा ऑप्शन हो सकती है। ऑक्सीडाइज्ड झुमके, नेकपीस या चूड़ियां आपके लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आप सूट पहन रही हैं तो इयररिंग्स और बिंदी ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे। अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो हैवी ज्वेलरी पहनने से बचें।

मेकअप टिप्स

गंगा दशहरा जैसे धार्मिक अवसर पर मेकअप हल्का और नेचुरल रखेंगी तो लुक ज्यादा अच्छा लगेगा। इसके लिए बेसिक मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे पर ज्यादा डार्क मेकअप करने से बचें। नेचुरल खूबसूरती को निखारने के लिए हल्का मेकअप करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए बिंदी जरूर लगाएं।

हेयर स्टाइल

इसके अलावा आपका पूरा लुक हेयर स्टाइल पर भी निर्भर करता है। अगर आप गर्मी में बाल खोलना पसंद नहीं करती हैं तो पोनीटेल, सिंपल लो बन या हाफ टाई हेयर स्टाइल कर सकती हैं। बालों में गजरा लगाकर ट्रेडिशनल लुक को और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। खासतौर पर साड़ी के साथ इस तरह का हेयर स्टाइल बहुत खूबसूरत लगता है।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सही फुटवियर जरूर चुनें। एथनिक या ट्रेडिशनल लुक के लिए कोल्हापुरी चप्पल, जूतियां या हल्की हील्स स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। अगर आप मंदिर या घाट जा रही हैं तो ज्यादा भारी या हील्स वाले फुटवियर चुनने से बचें।