three miscreants assaulted a police officer

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में तीन बदमाशों ने कार में लिफ्ट देने का झांसा देकर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन, बटुआ, नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना दादरी में मारपीट और चोरी…

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में तीन बदमाशों ने कार में लिफ्ट देने का झांसा देकर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन, बटुआ, नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना दादरी में मारपीट और चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पीड़ित अनुज कुमार (वर्तमान में मथुरा के यमुना पार थाना में रिक्रूट आरक्षी के पद पर तैनात) ने बताया कि 20 मई को वह यमुना पार से एक दिवसीय अवकाश पर घर जा रहे थे। अनुज ने बताया कि मथुरा से नोएडा के सेक्टर 62 पहुंचने के बाद वह जोया जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। पीड़ित के अनुसार, इंतजार करने के दौरान एक कार अचानक उनके पास रुकी और उसके चालक ने पूछा कि उन्हें कहां जाना है। जब अनुज ने कहा कि उन्हें जोया जाना है, तो कार चालक ने उन्हें अंदर बैठने के लिए कहा। चालक के अलावा कार में दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। 

अनुज ने बताया कि थोड़ी दूर जाने के बाद दोनों सवारियों और चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने अनुज को दादरी के बोड़ाकी गांव के पास ले जाकर मारपीट की और उनके पास मौजूद नकदी, मोबाइल फोन, बटुआ और एटीएम कार्ड लूट लिए। इसके बाद उन्होंने अनुज को चलती कार से धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट के दौरान अनुज के चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची हैं। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।