Himachal Se: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है.

PM मोदी पर UP कांग्रेस चीफ अजय राय की अभद्र टिप्पणी से भड़के सीएम योगी, कहा- यह कांग्रेस का कुसंस्कार है​
PM मोदी पर UP कांग्रेस चीफ अजय राय की अभद्र टिप्पणी से भड़के सीएम योगी, कहा- यह कांग्रेस का कुसंस्कार है​

उन्होंने लिखा कि पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं. कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है. अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है.

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।

पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।

कांग्रेस अब हताशा,

— Yogi Adityanath May 22, 2026

बता दें कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कुछ लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं. सीएम योगी ने इसी बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जताई है.

शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से…अमित मालवीय

बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित मालवीय ने अजय राय की कड़ी निंदा की है. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ दिन पहले जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय राय अस्वस्थ थे, तब पीएम नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.

उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए. यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से.

पीएम मोदी ने अजय राय के स्वस्थ होने की कामना थी

अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया है. उस वीडियो में अजय राय धीमी गति से आगे बढ़ती कार के दौरान खड़े कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहते हुए सुने जा सकते हैं. वह अपशब्द में एक वाक्य दोहराते भी हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं.

बता दें कि कुछ दिन पहले अजय राय की लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ गयी थी. उस समय उन्हें मेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की थी.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।