Himachal Se: गर्मी में मनी प्लांट की पत्तियां कई बार मुरझाकर पीली पड़ने लगती हैं। धीरेधीरे यह टूटकर गिरने लगती हैं। रोज पानी देने के बाद भी पत्तियों के किनारे सूखने लगते हैं। नई ग्रोथ रुक जाती है। इसकी वजह सिर्फ तेज धूप नहीं, बल्कि देखभाल से जुड़ी कुछ छोटी गलतियां भी हो सकती हैं। अगर समय रहते इन्हें सुधार लिया जाए, तो Money Plant गर्मियों में भी हराभरा और तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपके घर में भी मनी प्लांट लगा है तो इन बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए।

तेज धूप में पौधा रखना
इन दिनों धूप बहुत चटक निकल रही है। ऐसे में अगर आपका मनी प्लांट का पौधा सूख रहा है और उसकी पत्तियां पीली पड़ रही हैं तो पौधे को सीधी धूप में न रखें। ज्यादा धूप में रहने से पत्तियों में पानी तेजी से कम होने लगता है, जिससे वे जलने, पीली पड़ने या सिकुड़ने लगती हैं। पौधे के लिए सुबह की हल्की धूप ठीक है, लेकिन दोपहर की तेज धूप से बचाएं। अगर बालकनी में रखा है तो ग्रीन नेट या पतले पर्दे का इस्तेमाल करें।
जरूरत से ज्यादा पानी
कुछ लोग सोचते हैं कि गर्मी है तो पौधे को ज्यादा पानी चाहिए होगा लेकिन ऐसा नहीं है। मिट्टी लगातार गीली रहने से जड़ें सड़ने लगती हैं और पत्तियां पीली पड़ सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगे तभी पानी दें। गमले में पानी निकासी के लिए छेद जरूर होना चाहिए। पानी डालने के बाद प्लेट में जमा पानी निकाल दें।
कई दिनों तक पानी न डालना
रोजाना की भागदौड़ में कई लोग पानी डालना भूल जाते हैं। गर्मी में मिट्टी जल्दी सूखती है और पौधा मुरझाने लगता है। जरूरत के मुताबिक सुबह जल्दी या शाम को पानी दें। बाहर जाने से पहले सेल्फ वाटरिंग बॉटल या Watering Spike लगा सकते हैं। मिट्टी में कोकोपीट मिलाने से नमी थोड़ी देर तक बनी रहती है।
AC के ठीक सामने पौधा रखना
मनी प्लांट को सबसे आसान Indoor Plants में गिना जाता है, क्योंकि कम देखभाल में भी यह बढ़ता रहता है। कुछ लोग इसे AC की सीधी हवा के सामने रख देते हैं। ठंडी और सूखी हवा पत्तियों की नमी कम कर देती है, जिससे किनारे भूरे हो सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें। थोड़ी दूरी पर रखें। हफ्ते में 23 बार पत्तियों पर हल्का पानी स्प्रे करें।
गंदे पानी या बिना सफाई वाले जार में उगाना
पानी में लगे मनी प्लांट का पानी अगर आप कई दिनों तक नहीं बदलते हैं तो इससे भी पौधा सूख सकता है। पानी में बैक्टीरिया और फंगस बनने लगते हैं, जिससे जड़ें खराब हो सकती हैं। इसलिए हर 57 दिन में पानी बदलें। जार या बोतल को भी साफ करें। बहुत ज्यादा जड़ें दिखें तो थोड़ा ट्रिम करें।
जरूरत से ज्यादा खाद डालना
अगर आप पौधे की ग्रोथ के लिए बारबार खाद डालते हैं तो इससे भी पौधा सूख सकता है। इससे जड़ों पर असर पड़ सकता है और पत्तियां जलने लगती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गर्मियों में हल्की मात्रा में Liquid Fertilizer दें। महीने में 1 बार से ज्यादा खाद न डालें।
पत्तियों पर धूल जमा होना
पौधे की पत्तियों की सफाई नहीं करने से कई बार इसके ऊपर बहुत ज्यादा धूप जमा हो सकती है। धूल की परत पौधे की श्वसन प्रक्रिया और धूप को सोखने की क्षमता को कम कर सकती है। हफ्ते में एक बार गीले कपड़े से पत्तियां साफ करें।
छोटा गमला
अगर आपका पौधा बड़ा हो गया है लेकिन अभी तक वह उसी छोटे pot में रखा है तो इससे भी पौधा सूख सकता है। इससे जड़ों को फैलने की जगह नहीं मिलती और ग्रोथ रुक सकती है। जरूरत पड़ने पर थोड़ा बड़ा गमला चुनें।
बहुत गर्म दीवार या फर्श के पास रखना
कंक्रीट की दीवारें और फर्श गर्मी सोखकर ज्यादा गर्म हो जाते हैं। इसकी वजह से गमले की मिट्टी जल्दी गर्म और सूखी हो जाती है। इससे पौधा सूख सकता है। गमले को Wooden Stand पर रखें। बहुत गर्म जगह पर सीधे जमीन पर न रखें।
पौधे को बारबार जगह बदलना
कभी धूप, कभी कमरे, कभी बालकनी में शिफ्ट करना इससे भी पौधा सूख सकता है। पौधे को नए तापमान और रोशनी में एडजस्ट होने में दिक्कत होती है। एक ऐसी जगह चुनें जहां हल्की रोशनी और हवा मिलती रहे। बारबार शिफ्ट करने से बचें।



