Himachal Se: Glass Lunch Box Cleaning Tips: आजकल ऑफिस हो या स्कूल ज्यादातर लोग कांच के लंच बॉक्स ले जाना पसंद करते हैं। हालांकि इनका इस्तेमाल प्लास्टिक लंच बॉक्स की तुलना में ज्यादा अच्छा माना जाता है। खाना गर्म रखने से लेकर लीक प्रूफ होने तक कई वजहों से इनका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन धीरेधीरे समय के साथ कांच के लंच बॉक्स में चिकनाई और बदबू जमा हो जाती है। ऐसे में इनकी अच्छे से सफाई करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। कई बार लंच बॉक्स के लिड पर लगी रबड पीली और चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों की मदद ले सकते हैं।

कांच के बर्तन दिखने में जितने खूबसूरत लगते हैं उतनी ही उनकी देखभाल भी करनी पड़ती है। अगर आप रोज इनका इस्तेमाल करते हैं तो इनकी चमक कम हो सकती है। ऐसे में कांच का लंच बॉक्स साफ करते समय कुछ सावधानियां बर्तनी जरूरी हैं।
गुनगुने पानी का इस्तेमाल
कांच के लंच बॉक्स को साफ करने के लिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। अगर पानी ज्यादा गर्म होगा तो लंच बॉक्स टूट सकता है। इसके अंदर की चिकनाई साफ करने के लिए डिशवॉश लिक्विड में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब इस पेस्ट को चिकनाई वाली जगहों पर लगाएं। इसके बाद लंच बॉक्स की सफाई करें जिससे दाग और चिकनाई साफ हो जाएंगे।
चाय की पत्ती का इस्तेमाल
चाय बनाने के बाद अक्सर चाय की बची हुई पत्ती को लोग फेंक देते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल आप कांच के लंच बॉक्स या बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए बची हुई चाय पत्ती में थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं और सफाई करें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
लंच बॉक्स की गंदी रबर साफ करने का तरीका
एक बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इस मिश्रण में कांच के लंच बॉक्स की रबर को करीब 5 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद रबर को अच्छे से साफ कर लें। इस तरह चिकनाई और दाग आसानी से निकल जाएंगे। इसके अलावा 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड में 1 चम्मच नमक मिलाकर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को रबर पर लगाएं और फिर पानी से उसे धो लें। इसका असर आपको तुरंत देखने को मिल जाएगा।
कांच के लंच बॉक्स को धोने के बाद हमेशा उसे कपड़े से पोंछकर रखें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो पानी के दाग लंच बॉक्स पर जम सकते हैं। इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप लंच बॉक्स की गंदगी और चिकनाई को आसानी से साफ कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से कांच का लंच बॉक्स एकदम नया जैसा चमकने लगेगा।



