Himachal Se: Lucknow News: पेट्रोलईंधन संकट और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लखनऊ हाईकोर्ट के जजों ने अनोखी पहल शुरू की है. बढ़ते पेट्रोलईंधन संकट और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज लखनऊ हाईकोर्ट के 50 से अधिक जज और न्यायिक अधिकारी साइकिल से कोर्ट पहुंचे. न्यायपालिका की इस पहल की शहर भर में चर्चा हो रही है और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है.

साइकिल पर मीलॉर्ड! लखनऊ हाईकोर्ट के 50 जज ऐसे पहुंचे कोर्ट, वजह क्या?​
साइकिल पर मीलॉर्ड! लखनऊ हाईकोर्ट के 50 जज ऐसे पहुंचे कोर्ट, वजह क्या?​

जानकारी के अनुसार लखनऊ के डालीबाग स्थित सेशंस हाउस में सुबह सभी जज और न्यायिक अधिकारी एकत्रित हुए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद साइकिल रैली के रूप में सभी कोर्ट के लिए रवाना हुए. इस विशेष अभियान को लखनऊ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं जिला जज मलखान सिंह के आवास पर भी बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी जुटे.

आगे भी चलेगा यह अभियान

बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम केवल एक दिन की प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि इस अभियान को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया है. न्यायपालिका का मानना है कि बढ़ती ईंधन कीमतों और प्रदूषण की समस्या को देखते हुए अब समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा.

क्या है इस अभियान का उद्देश्य?

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को यह संदेश देना है कि छोटीछोटी आदतों में बदलाव करके ईंधन की बचत और प्रदूषण को कम किया जा सकता है. साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर न सिर्फ पेट्रोलडीजल की खपत कम की जा सकती है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है.

एक तरफ जहां देशभर में लोग लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से परेशान हैं, वहीं न्यायपालिका की यह पहल लोगों को जागरूक करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. सड़क पर जजों और न्यायिक अधिकारियों को साइकिल चलाते देख लोगों ने भी इस अभियान की सराहना की.