Himachal Se: दिल्लीएनसीआर, यूपी सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बना हुआ है. आईएमडी ने 27 मई तक दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं यूपी में भी अगले 5 दिनों तक भीषण लू चलेगी. इस दौरान दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चलेंगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

आज दिल्ली का अधिकतम तामपान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून धीरेधीरे आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों में इसके दक्षिणपूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणपश्चिम एवं दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और पूर्वमध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है.
यूपी में पारा पहुंचा 47 डिग्री सेल्सियस के पार
उत्तर भारत में गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ और मध्य प्रदेश में 27 मई तक हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गर्म रातों का असर भी लोगों को परेशान कर सकता है.
किन राज्यों में होगी बारिश?
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 21 से 25 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी अलगअलग दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में भी लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है.
हिमाचल में गिरेंगे ओले
जम्मूकश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है. तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में गरजचमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कई स्थानों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी गई है.



