Himachal Se: गर्मियों के मौसम में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां होने पर लोग कहीं घूमने का प्लान करते हैं। किसी को हिल स्टेशन जाना पसंद है, तो कई समुद्र किनारे सुकून के पल बिताने के लिए जाता है। समुद्र किनारे घूमने का नाम सुनते ही लोगों की जुबान पर पहला नाम गोवा का आता है, जहां हर साल देशविदेश से लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। लेकिन गोवा के अलावा भी भारत में कई और समुद्री तट हैं और अपनी साफसफाई और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। यहां पर आपको प्रकृति के बीच बैठकर कुछ देर सुकून के पल बिताने को मिलता है और साथ ही आप कई सारे एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत के 5 सबसे शानदार बीच, सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग और शांत माहौल के लिए हैं मशहूर​
भारत के 5 सबसे शानदार बीच, सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग और शांत माहौल के लिए हैं मशहूर​

भारत के कई ऐसे बीच हैं जो स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग, पैरासेलिंग और कायकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए मशहूर हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां पर आप अपनी फैमिली के साथ भी घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं ये लुत्फ उठाने के लिए आप कहांकहां जा सकते हैं।

शिवराजपुर बीच, गुजराज
द्वारका के पास स्थित शिवराजपुर बीच अपने सफेद रेत, नीलेहरे पानी और शांत लहरों के लिए जाना जाता है। यह बीच आराम और रोमांच दोनों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। यहां पर स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, पैरासेलिंग और बोट टूर भी कर सकते हैं।

घोघला बीच, दीव
दीव के सबसे साफ और कम भीड़ वाले बीचों में से एक घोघला बीच है। यहां लंबा सुनहरा किनारा और शांत माहौल मिलता है। इस बीच पर आप जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग और बपनाना बोट राइड का तुल्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही पुर्तगाली चर्च और किले देखने भी जा सकते हैं।

पदुबिद्री बीच, कर्नाटक
कर्नाटक का पदुबिद्री बीच साफसफाई के लिए मशहूर है। गर्मियों के छुट्टियों में यहां भी घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप शांत पानी में कयाकिंग, बीच वॉलीबॉल और इकोपैदल पथ पर शाम की सैर का लुत्फ उठा सकते हैं।

ईडन बीच, पुडुचेरी
पुडुचेरी का ईडन बीच अपने साफ नीले पानी और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है। यहां आप प्रकृति के शानदार नजारों के बीच बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं। इस बीच पर आप ब्लू फ्लैग जोन में तैराकी, बैकवॉटर बोट राइडर और वॉट टावरों की फोटोग्राफी का आनंद उठा सकते हैं।

कोवलम बीच, तमिलनाडु
चेन्नई के पास स्थित यह बीच सर्फिंग और साफ समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों में यहां देशविदेश से लोग छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। अगर आप यहां जाएं तो सर्फिंग सीखने और ओसन कयाकिंग का लुत्फ जरूर उठाएं।