एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सगी बहन की शादी उत्तर प्रदेश के कासना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। वर्ष 2018 में पीड़िता की उम्र महज सोलह वर्ष थी और वह अपनी बहन के बुलाने पर उसके घर रहने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान जीजा कृष्ण ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

अपनी बहन के घर रहने गई एक नाबालिग किशोरी से उसके जीजा द्वारा दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसका जीवन बर्बाद करने का मामला सामने आया है। आरोपी जीजा की हरकतों के कारण पीड़िता की पहली शादी टूट गई और दोबारा हुई सगाई भी टूट गई। पीड़िता की शिकायत पर बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज कर मामला आगामी कार्रवाई के लिए कासना (नोएडा) थाना पुलिस को भेज दिया है।

16 साल थी साली की उम्र
एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सगी बहन की शादी उत्तर प्रदेश के कासना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। वर्ष 2018 में पीड़िता की उम्र महज सोलह वर्ष थी और वह अपनी बहन के बुलाने पर उसके घर रहने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान जीजा कृष्ण ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

साली के पति को भेज दी अश्लील वीडियो
2024 में पीड़िता के बालिग होने पर परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। शादी का पता चलते ही आरोपी जीजा ने वह अश्लील वीडियो पीड़िता के पति को भेज दी। इसके चलते पति ने शादी के एक साल के भीतर ही पीड़िता से तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करता रहा।

दोबारा हुई सगाई तो उसे भी तुड़वा दी
परिजनों ने इसी वर्ष मार्च में पीड़िता की दूसरी सगाई बल्लभगढ़ की एक कॉलोनी में तय की थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोपी जीजा को जब सगाई की बात पता चली, तो उसने वह अश्लील वीडियो पीड़िता के होने वाले जेठ को भेज दी, जिसके कारण यह सगाई भी टूट गई।

जीजा पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बार-बार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कृष्ण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चूंकि अपराध की शुरुआत और पहली बार दुष्कर्म की वारदात कासना थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए जीरो प्राथमिकी को आगामी कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए कासना थाना पुलिस को प्रेषित कर दिया गया है।