Himachal Se: Hardik Pandya Punishment: हार्दिक पांड्या पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में उन्हें आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल1 नियम का दोषी माना गया।

जानबूझकर स्टंप्स की बेल्स उड़ाई
दरअसल, मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद अपने रनअप पर लौटते हुए हार्दिक ने जानबूझकर स्टंप्स की बेल्स को गिरा दिया था। हार्दिक ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है।
हार्दिक ने गलती की स्वीकार
हार्दिक ने अपनी गलती को मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हार्दिक का प्रदर्शन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने गेंदबाजी में सिर्फ 2 ओवर डाले, जबकि बल्लेबाजी में 27 गेंदों का सामना करने के बाद वह सिर्फ 26 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
मैच का हाल
मुंबई इंडियंस को केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई का बल्लेबाजी क्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। 15 रन ही बना सके, तो रयान रिकेल्टन 6 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने। नमन धीर अपना खाता तक नहीं खोल सके।
वहीं, सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। तिलक वर्मा 32 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 20 रन ही बना सके। अंत के ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसके बूते टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
हालांकि, एमआई के गेंदबाज 148 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और ने 6 विकेट खोकर 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। एमआई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।
IANS इनपुट के साथ



