Himachal Se: India A vs Sri Lanka A: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अनुकूल रॉय को भारत ए टीम में जगह मिली है। आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अनुकूल की एंट्री हर्ष दुबे के स्थान पर हुई है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम में चुना गया है।

अनुकूल ने गेंद और बल्ले दोनों से डाला है प्रभाव
अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंद के साथसाथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। अनुकूल के पास इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा।
तिलक कप्तान तो रियान पराग हैं उपकप्तान
भारत ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है। इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम इस सीरीज में बल्ले से योगदान देते हुए नजर आएंगे।
पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए में प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। प्रभसिमरन के साथसाथ विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है। वहीं, सूर्यांश ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।
वहीं, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अरशद खान, यश ठाकुर, और युद्धवीर सिंह को रखा गया है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। इस त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और आखिरी मुकाबला 21 जून को खेला जाना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सीरीज के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला में खेले जाएंगे। सीरीज के सारे मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड
तिलक वर्मा , प्रियांश आर्या, , रियान पराग , आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह , कुमार कुशाग्र , विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।
IANS इनपुट के साथ



