Himachal Se: Dwi Dwadash Yog: चंद्रमा का 20 तारीख की रात्रि में मिथुन से कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। इसलिए मिथुन में बैठे गुरु ग्रह के साथ वो द्विद्वादश योग में हैं और यह योग 21 मई से प्रभावी होगा। दो शुभ ग्रहों गुरु और चंद्रमा के बीच बने इस योग से राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इन राशियों को करियर में उन्नति और धन लाभ मिल सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

21 मई को बने द्विद्वादश योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, पाएंगे बंपर धन लाभ और करियर में उन्नति​
21 मई को बने द्विद्वादश योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, पाएंगे बंपर धन लाभ और करियर में उन्नति​

मेष राशि 

मेष वालों के लिए द्विद्वादश योग का बनना बेहद शुभ साबित होगा। बड़े परिवर्तन आपके जीवन में आ सकते हैं। कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। लंबे समय से रुका प्रमोशन आपको प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में बैठे गुरु ग्रह, चंद्रमा के साथ द्वाद्वादश योग में होंगे इसलिए आपके लिए भी यह योग बेहद सकारात्मक साबित होगा। जो लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे उनकी योजना सफल हो सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को बंपर लाभ मिलने के योग हैं। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे और घर के लोगों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं।

धनु राशि

द्विद्वादश योग में आपके राशि के स्वामी ग्रह गुरु भी शामिल होंगे इसलिए भाग्य का भरपूर सहयोग आपको इस योग के बनने से मिल सकता है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ मिलने के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी और लोग आपको सम्मान देंगे। घरपरिवार का माहौल अच्छा रहेगा और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान भी बन सकता है। कुछ लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकते हैं।

मीन राशि 

इस राशि के जातकों को द्विद्वादश योग के बनने से जीवन में स्थिरता दिखेगी। आपकी कई परेशानियां हल हो सकती हैं। भाग्य के सहयोग से आपको करियर के क्षेत्र में भी उन्नति पाने का मौका मिलेगा। बीते समय में किए गए कार्य आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। आपके बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।