Himachal Se: नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिलाना एक असरदार होम रेमेडी है। यह नुस्खा स्किन की कई गंभीर परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है। खासकर, गर्मियों में इसका इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। लेकिन बेहतर परिणाम के लिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए वरना साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं फायदे के लिए नहाने के पानी में कितना बेकिंग सोडा इस्तेमाल करना चाहिए?

बेकिंग सोडा से नहाने से मिलते हैं ये फ़ायदे
-
संक्रमण और खुजली से राहत: पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से यह यीस्ट संक्रमण, फंगल संक्रमण, और कीड़े के काटने से होने वाली खुजली और जलन को कम करने में मदद करता है।
-
डेड स्किन हटाना: पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से डेड स्किन का सफाया होता है। दरअसल, बेकिंग सोडा एक सौम्य एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे कोमल और चमकदार बनाता है।
-
एक्ज़िमा: एक्ज़िमा होने पर शरीर पर त्वचा के सूखे, खुजली वाले और सूजे हुए चकत्ते बन जाते हैं। ये चकत्ते इतने ज़्यादा खुजली वाले हो सकते हैं कि इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके एल्कलाइन गुण एक्जिमा में त्वचा को शांत करते हैं। नेशनल एक्ज़िमा एसोसिएशन भी खुजली वाली त्वचा को आराम देने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने का सुझाव देता है।
-
सोरायसिस: पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर नहाना सोरायसिस से पीड़ित लोगों के लिए फ़ायदेमंद है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सोरायसिस के कारण होने वाली खुजली को शांत करने में मदद करते हैं। बेकिंग सोडा पानी में घुलकर क्षारीय घोल बनाता है, जो त्वचा की पपड़ी को ढीला करने में सहायक होता है।
बेकिंग सोडा बाथ का इस्तेमाल कैसे करें?
नहाने के पानी में बेकिंग सोडा हमेशा कम मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए। आमतौर पर एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा पर्याप्त है। जब बेकिंग सोडा पूरी तरह से घुल जाए, तो उस पानी से नहाएं। नहाने के बाद, त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने के लिए किसी तेल या लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नहाने से पहले सूखे स्क्रब, लूफ़ा या बॉडी ब्रश का इस्तेमाल करना ताकि त्वचा की मृत कोशिकाएँ हट सकें।



