Himachal Se: बिस्किट्स और कुकीज हर घर में खाए जाते हैं। कई बार पैकिंग खोलने के बाद इन्हें पूरा खत्म नहीं किया जाता है। ऐसे में डिब्बे में स्टोर करने के बाद भी यह सॉगी हो जाते हैं। नरम या सीले हुए बिस्किट्सकुकीज को लोग फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप इन्हें कुछ ट्रिक्स फॉलो करके दोबारा क्रिस्पी बना सकते हैं।

सीले या नरम हो गए बिस्किट्स को फिर से क्रिस्पी बनाने के तरीके, फेंकने के बजाय अपनाएं ये ट्रिक्स​
सीले या नरम हो गए बिस्किट्स को फिर से क्रिस्पी बनाने के तरीके, फेंकने के बजाय अपनाएं ये ट्रिक्स​

यह शिकायत यूं तो अक्सर बारिश के मौसम में होती है, लेकिन गर्मियों में भी अगर सही तरह स्टोर न किया जाए तो यह दिक्कत हो सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बिस्किट हवा में मौजूद नमी को जल्दी सोख लेते हैं। जब उनमें मॉइश्चर बढ़ता है, तो उनकी क्रिस्पी टेक्सचर कम होने लगती है और वे नरम पड़ जाते हैं। बिस्कुट नरम न हो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। बिस्किट का पैकेट खुला न छोड़ें। स्टोर करने के लिए हमेशा सूखे कंटेनर का इस्तेमाल करें।

तवे पर हल्का सेकें

अगर बिस्किट हल्के नरम हुए हैं, तो आप उन्हें धीमी आंच पर तवे पर कुछ देर हल्का सेंक सकते हैं। इससे दोबारा क्रिस्पी करने में मदद मिलेगी। सबसे पहले तवा हल्का गर्म करें। फिर बिस्किट को धीमी आंच पर रखें। इसके बाद दोनों तरफ हल्का सेकें। फिर ठंडा होने दें। तब स्टोर करें। ठंडा होने के बाद बिस्किट पहले से ज्यादा कुरकुरे महसूस हो सकते हैं।

माइक्रोवेव का इस्तेमाल करें

अगर आपको पास माइक्रोवेव है तो भी बिस्किट में जमा नमी कम की जा सकती है। इसके लिए बिस्किट प्लेट में फैलाकर रखें। फिर 1015 सेकंड तक गर्म करें। बाहर निकालकर ठंडा होने दें। इस दौरान यह ध्यान रखें कि ज्यादा देर गर्म करने पर बिस्किट जल सकते हैं।

चावल वाला तरीका

नरम बिस्कुट से चावल नमी सोखने में मदद कर सकता है। इसके लिए थोड़ा कच्चा चावल पेपर या कपड़े में बांध लें। फिर इसे बिस्किट के डिब्बे में रख दें। ऐसा करने से अतिरिक्त नमी कम करने में मदद कर सकता है।