Himachal Se: Gharparpedicurekaisekare: सर्दियों में लोग जूतेमोजे पहने रहते हैं तो पैर एकदम साफ रहते हैं। वहीं गर्मियों में धूप, धूलमिट्टी और खुले फुटवियर की वजह से पैरों पर टैनिंग, डेड स्किन और रूखापन बढ़ जाता है। इससे पैर अच्छे नजर नहीं आते हैं। लोग अक्सर चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों की देखभाल तो करते हैं, लेकिन पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में पैरों को साफ करने के लिए आप घर पर 3 तरीकों से पेडीक्योर कर सकते हैं।

पैरों की टैनिंग और डेड स्किन हटाने के लिए घर पर 3 तरीके से करें पेडीक्योर​
पैरों की टैनिंग और डेड स्किन हटाने के लिए घर पर 3 तरीके से करें पेडीक्योर​

नमक और शैंपू से करें पेडीक्योर

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 छोटा चम्मच नमक
थोड़ा शैंपू
फुट स्क्रबर या पुराना टूथब्रश
मॉइस्चराइजर
गुनगुना पानी

सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें। गर्मियों है इसलिए पानी बहुत हल्क गुनगुना लें। इसमें थोड़ा शैंपू और नमक डालकर मिलाएं। फिर पैरों को 1015 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने से पैरों की गंदगी और डेड स्किन नरम होने लगती है। फिर स्क्रबर, ब्रश या प्यूमिक स्टोन की मदद से एड़ियों और उंगलियों के आसपास हल्के हाथों से सफाई करें। इस दौरान नाखूनों के आसपास जमा गंदगी भी साफ करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब आपको साफ पानी से पैर धोकर तौलिए से अच्छी तरह सुखा लेने हैं। लास्ट में क्रीम या नारियल तेल लगाकर हल्की मसाज करें। इससे पैरों की बदबू, धूलमिट्टी और रूखापन कम करने में मदद मिल सकती है।

नींबू और बेकिंग सोडा से करें पेडीक्योर

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

गुनगुना पानी
आधा नींबू
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
मुलायम स्क्रबर
फुट क्रीम

सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें। इसमें आपको नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिला देना है। फिर पैरों को करीब 10 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें। फिर स्क्रबर की मदद से एड़ियों, तलवों और उंगलियों के आसपास हल्के हाथों से रगड़ें। इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि ज्यादा जोर न लगाएं, इससे त्वचा छिल सकती है। फिर साफ पानी से पैर धो लें और अच्छे से सुखाकर मॉइस्चराइजर लगा लें। यह तरीका पैरों को साफ और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है। अगर पैरों में कट, जलन या बहुत ज्यादा ड्राइनेस हो तो नींबू लगाने से बचें।

गुलाब जल और दूध वाला पेडीक्योर

23 चम्मच कच्चा दूध
थोड़ा गुलाब जल
प्यूमिक स्टोन
बादाम तेल या क्रीम
गुनगुना पानी

एक टब में गुनगुना पानी लें। इसमें कच्चा दूध व गुलाब जल मिला दें। अब पैरों को 15 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। इससे त्वचा नरम होने लगेगी। इसके बाद प्यूमिक स्टोन से एड़ियों की हल्की सफाई करें। चाहें तो नाखूनों को भी शेप दे सकते हैं। फिर पैरों को साफ कपड़े से पोंछकर बादाम तेल या फुट क्रीम से मसाज करें। इससे पैरों को मुलायम रखने और थकान कम महसूस कराने में मदद मिल सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा रूखी हो सकती है। पैरों को ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं। स्क्रब या प्यूमिक स्टोन को बहुत जोर से न रगड़ें।
आखिर में मॉइस्चराइजर या तेल जरूर लगाएं। अगर फंगल इंफेक्शन, सूजन या घाव हो तो घरेलू पेडीक्योर करने से बचें। नेल्स को बहुत छोटा या किनारों से गहरा न काटें।