Himachal Se: Doormat Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है क्योंकि यही से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अक्सर लोग घर के मुख्य द्वार की सजावट पर तो विशेष ध्यान देते हैं लेकिन वहां रखे जाने वाले पायदान पर किसी की नजर नहीं पड़ती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुख्य द्वार पर रखे पायदान का हमारी किस्मत और जीवन की खुशहाली से सीधा कनेक्शन होता है। ऐसे में अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे आपका भाग्य कमजोर हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं घर के मुख्य दरवाजे के पास कैसा पायदान रखना चाहिए।

Doormat Vastu: घर के मुख्य द्वार पर इस तरह रखें पायदान, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!​
Doormat Vastu: घर के मुख्य द्वार पर इस तरह रखें पायदान, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!​

वास्तु अनुसार, जब भी कोई व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश करता है तो वह अपने साथ बाहर की नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। ऐसे में मुख्य द्वार पर रखा पायदान उस नकारात्मकता को घर में आने से रोकता है। जिससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।

मुख्य द्वार पर रखें ऐसा पायदान

  • यदि आपका मुख्य द्वार पूर्व दिशा की तरफ है, तो आपको हरे, पीले या हल्के भूरे रंग के पायदान का इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं इससे घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।
  • अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा की तरफ है तो यहां नीले, हल्के हरे या सफेद रंग का पायदान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर यहां लाल, गुलाबी या नारंगी रंग का पायदान रखना उत्तम होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
  • पश्चिम दिशा में यदि मुख्य द्वार है तो यहां सफेद, सुनहरे या ग्रे रंग के पायदान का इस्तेमाल करें।

पायदान के नीचे रखें ये एक चीज

यदि आप आर्थिक तंगी से दूर रहना चाहते हैं तो पायदान के नीचे थोड़ा सा खड़ा नमक एक छोटे कागज या कपड़े में लपेटकर रख दें। कहते हैं इससे घरपरिवार को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। इसके अलावा आप चाहें तो इसके नीचे फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा भी रख सकते हैं। कहते हैं इस उपाय से मां लक्ष्मी का घर में सदैव वास बना रहता है।

ऐसा पायदान भूलकर भी न रखें

मुख्य द्वार पर कभी भी फटा हुआ, गंदा या पुराना पायदान नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा पायदान पर जूतेचप्पल भी उतारकर नहीं रखने चाहिए।