Himachal Se: Pani Wala Paudha: आज के समय में ऑफिस डेस्क पर पौधे रखने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल ये पौधे डेस्क की खूबसूरती तो बढ़ाते ही हैं साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्क प्लेस पर एक खास पौधा रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। कहते हैं इस पौधे को डेस्क पर रखने से करियर में तेजी से ग्रोथ मिलने लगती है। साथ ही प्रमोशन के भी योग बनते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस प्लांट की बात कर रहे हैं?

यदि आप अपने करियर को रफ्तार देना चाहते हैं और प्रमोशन पाना चाहते हैं तो ऑफिस डेस्क पर लकी बैम्बू प्लांट जरूर लगाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये प्लांट आप किसी कांच के जार में पानी डालकर रख सकते हैं। फेंगशुई में इस पौधे को सौभाग्य, सुखसमृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है।
लकी बैम्बू लगाने के फायदे
- वास्तु अनुसार ऑफिस की डेस्क पर लकी बैम्बू लगाने से करियर में तेजी से ग्रोथ मिलना शुरू हो जाती है।
- इसकी हरीभरी पत्तियां दिमाग को सुकून देती हैं और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती हैं।
- ये पौधा ग्रोथ को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है।
- अगर आप करियर में ग्रोथ और नए अवसर चाहते हैं तो ऑफिस डेस्क पर 5 डंडियों वाला बैम्बू प्लांट रखें।
- अगर बिजनेस में ग्रोथ और समृद्धि चाहते हैं तो 8 डंडियों वाला पौधा डेस्क पर रखें।
- यदि आप प्रमोशन और मानसम्मान पाना चाहते हैं तो 10 डंडियों वाला बैम्बू प्लांट रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कहां रखें ये प्लांट?
ऑफिस डेस्क पर लकी बैम्बू को आप पूर्व या दक्षिणपूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके साथ ही इसे आप अपनी बाईं तरफ रखें। कहते हैं इस तरह से ये पौधा रखने से करियर में नई संभावनाएं खुलती हैं और सभी से रिश्ते भी मधुर रहते हैं।



