Himachal Se: फिटकरी एक क्रिस्टल है जो अपने एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण मशहूर है। इसके सबसे ज़रूरी फ़ायदों में से एक यह है कि आप इसका इस्तेमाल अलगअलग कामों के लिए कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नहाने के पानी में फिटकरी को मिलाने से कौन से फायदे मिलते हैं?

फिटकरी को नहाने के पानी में मिलाने से क्या होता है?
फिटकरी को नहाने के पानी में मिलाने से त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की गंदगी, बैक्टीरिया और पसीने की बदबू को कम करने में मदद करते हैं। खासकर गर्मियों में फिटकरी वाला पानी स्किन को फ्रेश रखने और खुजली या हल्के इंफेक्शन से बचाने में फायदेमंद माना जाता है।
फिटकरी के पानी से नहाने के फायदे
-
स्किन टाइट होती है: फिटकरी के पानी से नहाने से स्किन टाइट होती है।दरअसल, इसमें प्राकृतिक ‘एस्ट्रिंजेंट’ गुण होते हैं जो स्किन के पोर्स को सिकोड़ती है, जिससे स्किन टाइट और जवां महसूस होती है।
-
थकान होती है दूर: फिटकरी के पानी से नहाने से शरीर की थकान और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर को राहत और ताजगी प्रदान करते हैं।
-
पसीने की बदबू होती है दूर: फिटकरी त्वचा पर मौजूद उन बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है जो पसीने के साथ मिलकर बदबू पैदा करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा के रोमछिद्र सिकुड़ते हैं, जिससे पसीना कम आता है और शरीर से दुर्गंध आने की समस्या खत्म हो जाती है।
-
रैशेज से राहत: नहाने के पानी में फिटकरी का इस्तेमाल करने से रैशेज, खुजली और त्वचा के संक्रमण से काफी राहत मिलती है। फिटकरी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और कसैले गुण होते हैं जो त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म कर जलन शांत करते हैं।
नहाने के पानी में कितनी फिटकरी मिलाएं?
एक बाल्टी पानी में लगभग1 छोटा टुकड़ा फिटकरी या आधा चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाना काफी होता है। फिटकरी को पानी में अच्छी तरह घोल लें और फिर उस पानी से नहाएं। इसका हफ्ते में 2 बार उपयोग करना बेहतर माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या सेंसिटिव है, उन्हें इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लेनी चाहिए?



