Himachal Se: Team India Squad Announced for Afghanistan Series: भारत में इस वक्त आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और सभी की नजरें 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं। हालांकि टूर्नामेंट खत्म होते ही भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हो जाएगी। जून महीने में टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति की बैठक 19 मई को गुवाहाटी में हुई, जिसमें दोनों फॉर्मेट के लिए स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया।

टेस्ट में गिल कप्तान तो केएल राहुल होंगे उपकप्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज खास मानी जा रही है, क्योंकि साल 2018 के बाद पहली बार दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमनेसामने होंगी। इससे पहले अफगानिस्तान ने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपना पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने एक पारी और 262 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी ने फैंस का ध्यान खींचा है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे स्क्वॉड से बाहर रखा गया है, हालांकि टेस्ट टीम में उन्होंने अपनी जगह बरकरार रखी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे से पहले आराम दिया गया है ताकि उनके वर्कलोड को संतुलित रखा जा सके। दूसरी ओर मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ कहा कि चयन बैठक में शमी के नाम पर चर्चा तक नहीं हुई।
🚨 News 🚨
Presenting #TeamIndia‘s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
— BCCI May 19, 2026
इन युवा खिलाड़ियों को टीम में किया गया है शामिल
इस दौरे में कई नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है, जबकि गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे दोनों फॉर्मेट में चयनित हुए हैं। वहीं युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में यह सीरीज कई खिलाड़ियों के करियर के लिए अहम साबित हो सकती है।
अफगानिस्तान के भारत दौरे का फुल शेड्यूल
- 6 जून: पहला टेस्ट, न्यू चंडीगढ़
- 14 जून: पहला ODI, धर्मशाला
- 17 जून: दूसरा ODI, लखनऊ
- 20 जून: तीसरा ODI, चेन्नई
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल , यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल , साई सुदर्शन, , देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल ,, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।



