Himachal Se: गर्मी के मौसम में कई फल और सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं, इसलिए उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी होता है। कद्दू भी ऐसी ही सब्जियों में शामिल है, जो तेज गर्मी और नमी के कारण जल्दी खराब हो सकता है। अगर इसे सही तरीके से न रखा जाए तो यह अंदर से गलने लगता है और उसमें से बदबू आने लगती है इसके साथ ही स्वाद भी खराब हो जाता है। हालांकि, कुछ आसान तरीकों की मदद से कद्दू को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

काटने का सही तरीका
कद्दू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उसे धोने का तरीका पता होना चाहिए। अगर कद्दू पूरा है, तो उसे स्टोर करने से पहले पानी से नहीं धोना चाहिए। दरअसल, नमी के चलते वह जल्दी सड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर सूखे कपड़े से साफ कर लें। वहीं, जब कद्दू की सब्जी बनानी हो तो ही इसे बाहर निकाल कर धोना चाहिए।
कटे हुए कद्दू को रखने का सही तरीका
अगर कद्दू कटा हुआ है, तो वह जल्दी खराब होता है। ऐसे में उसके बीज को निकालकर एयरटाइट कंटेनर या फूड रैप में अच्छी तरह पैक करें। इसके बाद फ्रिज में रखें। इससे कद्दू 45 दिनों तक ताजा रह सकता है।
रखने की सही जगह
कद्दू को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। सीधे धूप वाली जगह पर रखने से यह जल्दी खराब हो सकता है।
लंबे समय तक फ्रेश रखने का तरीका
अगर कद्दू को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसे छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में स्टोर करना चाहिए। पहले टुकड़ों को ट्रे में फैलाकर हल्का फ्रीज करें, फिर एयरटाइट बैग में भर लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे कद्दू कई हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह करने से बचें
कद्दू को बारबार फ्रिज से बाहर निकालने और वापस रखने पर यह जल्दी खराब होने लगता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही इसे फ्रिज से बाहर निकालना चाहिए।
यह भी ध्यान में रखें
अगर कद्दू का कोई हिस्सा नरम या काला दिखने लगे, तो उसे तुरंत काटकर अलग कर देना चाहिए। खराब हिस्सा बाकी कद्दू को भी जल्दी खराब कर सकता है। साथ ही कद्दू को स्टोर करते समय कंटेनर में पेपर टॉवल बिछाकर भी रख सकते हैं। यह अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे कद्दू लंबे समय तक फ्रेश रहता है।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।



