Himachal Se: Besan ka Meeda Recipe: गर्मियों के समय अक्सर घर पर भिंड़ी, बैंगन, तोरई, लौकी, कद्दू और दाल जैसी सब्जियां बनाई जाती हैं। हर बार वही स्वाद खाकर बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार बुंदेलखंड की स्पेशल डिश बेसन का मीड़ा बना सकते हैं। इसे आप रोटी के साथ मजे से खा सकते हैं, जो स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगती है।

बेसन का मीड़ा बनाने के लिए आपको ज्यादा समय और सामग्री की जरूरत नहीं है। छाछ और बेसन से बनने वाली यह डिश बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। गर्मियों के समय इस सब्जी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
सामग्री
बेसन 1 कप
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
जीरा 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
हींग चुटकी भर
छाछ 500 मिली
पानी जरूरत अनुसार
हरा धनिया गार्निस के लिए
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक प्लेट में लें और उसमें हल्काहल्का पानी मिलाते हुए हाथों से रगड़ें। इस तरह बेसन की छोटीछोटी गोलियां बनने लगेंगी। बेसन को पानी की मदद से बांध लें लेकिन ध्यान रखें कि पानी ज्यादा और एक बार में न डालें। इससे बेसन आपस में पूरी तरह चिपक जाएगा और आंटा बन जाएगा।
अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें। गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें और तैयार किया बेसन डालें। बेसन को हल्का भूरा होने तक भुनना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसे धीरेधीरे चलाते रहें जिससे ये जले न। आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल सकते हैं। जब बेसन अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें छाछ और पानी का मिश्रण डालें और चम्मच की मदद से चलाते रहें। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर हींग को थोड़े से पानी में मिलाकर सब्जी में डालें। जब सब्जी में उबाल आने लगे तो इसे चलाना बंद कर दे। इसे कुछ देर तक उबलने दें और फिर गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और रोटी के साथसाथ गर्मागर्म सर्व करें। इस सब्जी को आप ठंडी होने के बाद भी खा सकते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।



