Himachal Se: Premanand Maharaj Health News: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उनकी पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। इसी के चलते उनसे मिलने के लिए आने वाले सभी लोगों को निराश होकर जाना पड़ रहा है। उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर भक्तों में बेहद निराशा है।

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में आई समस्या की जानकारी उनके शिष्यों ने लाउडस्पीकर के जरिए दी। शिष्यों ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण पदयात्रा रद्द की जा रही है। शिष्यों ने भक्तों से भीड़ ना लगाने की भी अपील की है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज तकरीबन 21 सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अक्सर डायलिसिस करवाना पड़ता रहता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले भी महाराज जी की तबीयत खराब हुई थी। फिलहाल डॉक्टर्स ने उनको आराम करने की सलाह दी है।
खबर अपडेट हो रही है



