Himachal Se: EidulAdha 2026 Date: देश भर में मुसलमानों का सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस साल भारत में बकरीद गुरुवार, 28 मई को मनाई जाएगी।

भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन​
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन​

यह घोषणा रविवार शाम को चांद देखने के लिए हुई ‘मरकजी रुयतेहिलाल कमेटी’ की बैठक के बाद की गई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि भारत में ईदउलअज़हा 28 मई को मनाई जाएगी, क्योंकि रविवार शाम को देश के ज़्यादातर हिस्सों में इस्लामी महीने ‘जिल हिज्जा’ की शुरुआत का संकेत देने वाला नया चांद नहीं दिखा।

जिल हिज्ज 19 मई से शुरू होगा

दिल्ली की जामा मस्जिद में मरकजी रुयतेहिलाल कमेटी की बैठक के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया। इस संदेश में शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने कहा, “आज जिल हिज्ज महीने का चांद नहीं दिखा। दिल्ली की में मरकजी रुयतेहिलाल कमेटी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि मौजूदा महीना पूरे 30 दिन का होगा।”

NEWS: The Crescent for the month of Dhul Hijjah was SEEN today subsequently tomorrow i.e Monday, 18 May 2026 will be the first day of Dhul Hijjah 1447

Day of Arafah: Tuesday, 26 May 2026
Eid Al Adha: Wednesday, 27 May 2026 pic.twitter.com/wnQWUZwksn

— Inside the Haramain May 17, 2026

उन्होंने आगे घोषणा की कि, चूंकि चांद नहीं दिखा, इसलिए ‘जिल हिज्ज’ इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना का पहला दिन मंगलवार, 19 मई, 2026 को पड़ेगा।

–

जिल हिज्ज 1447 / 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

  1. जिल हिज्ज का पहला दिन – सोमवार, 18 मई 2026
  2. हज शुरू होने का दिन – सोमवार, 25 मई 2026
  3. अरफा का दिन – मंगलवार, 26 मई 2026
  4. ईदउलअजहा का दिन – बुधवार, 27 मई 2026

28 मई को मनाई जाएगी बकरीद

इस्लामी परंपरा के अनुसार, बकरीद का त्योहार जिल हिज्ज महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। अपने बयान में ने स्पष्ट किया कि चूंकि जिल हिज्ज महीना 19 मई से शुरू हो रहा है, इसलिए जिल हिज्ज का 10वां दिन उसी हिसाब से 28 मई को पड़ेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “ईदउलअजहा, इंशाअल्लाह, गुरुवार, 28 मई को होगी।” इस घोषणा के साथ ही, पूरे देश में बकरीद की तैयारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।